किंम जोंग की हेल्थ पर छाया रहस्य, अमेरिका ने भेजे जासूसी विमान
नॉर्थ कोरिया के शासक किंम जोंग आजकल काफी ज्यादा सुर्खियों में है, गौर करने वाली बात तो ये है कि इसके चर्चा में रहने की वजह कोरोना जैसी भयानक महामारी नहीं बल्कि इस देश के शासक किम जोंग हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी सेहत को लेकर कई तरह के गंभीर दावे किए गए हैं। यही नहीं उन्हें सार्वजनिक तौर पर देखे हुए 18 दिन हो गए हैं। ऐसे में एक खबर और सामने आई है जिसमें कहा गया है कि अमेरिका ने 5 हाईटेक जासूसी विमान नॉर्थ कोरिया और किम जोंग पर निगरानी के लिए भेजे हैं।

दरअसल आपको बता दें कि अमेरीका ने किम जोंग की सेहत से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए जासूसी विमान भेजे हैं, खास बात तो ये है कि सबसे पहले साउथ कोरिया की मीडिया Chosun Ilbo ने रिपोर्ट प्रकाशित की थी। जिसमें ये कहा गया है अमेरिका और साउथ कोरिया किम जोंग उन से जुड़ी ‘अफवाहों’ पर निगरानी रख रहे हैं।
किंम जोंग की सेहत पर गहराया रहस्य
साउथ कोरिया की मीडिया की माने तो वहां के खुफिया अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिका ने 5 विमान भेजे हैं। इतना ही नहीं खास तौर से किम से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने के लिए विमान भेजे गए हैं।
अचानक बिगड़ी इरफान खान की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के इस अस्पताल में हुए भर्ती
किम से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने के लिए RC-12s, E-8C Joint STARS, EO-5C Crazy Hawk जैसे विमान भेजे गए हैं। EO-5C विमान मिलिट्री के मूवमेंट पर नजर रख सकता है। वहीं, साउथ कोरिया ने भी अपने एक विमान की तैनाती जानकारी इकट्ठा करने के लिए की है।
वहीं इसके अलावा सीआईए के पूर्व एक्सपर्ट जंग पाक का कहना है कि जिन चुनिंदा लोगों को किम के करीब आने की अनुमति होती है, उन्हें भी नहीं पता है कि किम कहां हैं। एक पूर्व सीआईए एनालिस्ट सुई मी टेरी ने कहा कि किम जोंग उन के दादा किम जोंग इल की मौत की जानकारी दुनिया को तभी मिली थी जब नॉर्थ कोरिया ने इसका ऐलान किया था।

