बल्लेबाजी कोच की रेसBreaking News Featured Article News Sports 

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच की रेस में शामिल है यह दिग्गज

विश्व कप 2019 से भारतीय टीम के बाहर होने के बाद से  भारतीय टीम के नए कोच की लड़ाई अब समाप्त हो चुकी है। क्योंकि एक बार फिर से आने वाले 2 वर्षों के लिए रवि शास्त्री को भारतीय टीम का मुख्य कोच चुन लिया गया है। भले ही रवि शास्त्री को टीम का मुख्य कोच चुन लिया गया हो मगर उसके अलावा अब बल्लेबाजी कोच गेंदबाजी कोच और फील्डिंग कोच की तलाश अभी भी जारी है। बल्लेबाजी कोच की रेस में पूर्व भारतीय बल्लेबाज लालचंद राजपूत शामिल हैं। मुख्य कोच के रूप में रवि शास्त्री का चयन होने के बाद अब सहयोगी सदस्यों का चुनाव एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति करेगी। ऐसे में लालचंद राजपूत के भारत के नए बल्लेबाजी कोच की अटकलों ने मामले को काफी दिलचस्प बना दिया है।

बल्लेबाजी कोच की रेस में शामिल है दिग्गज

मौजूदा बैट्समैन कोच संजय बांगड़ को पूर्व टेस्ट बल्लेबाज विक्रम राठौर से भी कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। संजय बांगर 2014 से भारतीय टीम से जुड़े हैं। उनकी मौजूदगी में भारत ने 50 टेस्ट और 119 वनडे खेले हैं। गेंदबाजी कोच भारत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के बने रहने की उम्मीद जताई जा सकती है। क्योंकि रवि शास्त्री के एक बार फिर से मुख्य को चुने जाने पर यह उम्मीद की जा सकती है कि पुराना सहयोगी स्टाफ आगे के लिए भी बना रहेगा। मगर चयन समिति ने अपने पास आए सभी आवेदनों को खंगालना शुरू कर दिया है।

बीसीसीआई के संविधान के अनुसार बल्लेबाजी कोच गेंदबाजी कोच और क्षेत्ररक्षण कोच के आवेदन के लिए आए सदस्यों के पास कम से कम 10 टेस्ट और 25 वनडे मैचों का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा उनकी उम्र 7 साल से कम की होनी चाहिए। भारतीय टीम के मुख्य कोच का चुनाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति सीएई ने किया था। मगर बीसीसीआई के संविधान के अनुसार सहयोगी सदस्यों का चुनाव करने का अधिकार उनके पास नहीं है। इसीलिए सहयोगी सदस्यों का चुनाव एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयन समिति करेगी।

Summary
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच की रेस में शामिल है यह दिग्गज
Article Name
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच की रेस में शामिल है यह दिग्गज
Description
विश्व कप के बाद से ही भारतीय टीम में नए कोच के लिए जंग छिड़ी हुई थी जो कि अब पूरी हो गई है बल्लेबाजी कोच की रेस क्रिकेट खिलाड़ी लालचंद राजपूत भी शामिल हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment