रवि शास्त्री हेड कोच की पोस्ट हटCricket Featured Article News Social Media Sports Trending World Cup 2019 

हेड कोच की पोस्ट से हट सकते हैं रवि शास्त्री

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विश्वकप की चर्चा तो आपने बड़ी तेजी में सुनी होगी लेकिन अब आपको एक ऐसी चर्चा भी सुनने को मिल रही होगी कि भारतीय टीम के विश्व कप में हार का ठीकरा किसी और के सर नहीं फूट रहा है बल्कि विराट कोहली के करीबी माने जाने वाले और विश्व कप 2019 की हार के कर्ताधर्ता रवि शास्त्री के ऊपर सारी हार का ठीकरा फोड़ा जा रहा है और ऐसा इसलिए है क्योंकि मैदान में धोनी को देर से भेजने की वजह से वह विवादों में घिरे और कोहली से नजदीकियों के कारण भी उन्हें अब सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा है। खबर आ रही है कि रवि शास्त्री हेड कोच की पोस्ट से हट सकते हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला –

आईसीसी विश्व कप 2019 में भारत को मिली करारी हार और बेकार रणनीति के चलते रवि शास्त्री के हेड कोच की पोस्ट पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं और इस बात की सुगबुगाहट न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित की गई टेस्ट टीम को देखते हुए भी बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है क्योंकि विराट कोहली की कप्तानी में विश्वकप तो भारत ने पहले ही गवा दिया हैं।

पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने आईसीसी को विश्व कप का और ज्यादा प्रचार प्रसार करने की दी सलाह

लेकिन अब टेस्ट श्रृंखला में भी विराट को कप्तानी दी गई है और जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा। सुनील गावस्कर ने भी विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि चयन टीम को एक बार कप्तानी के पद पर विचार-विमर्श जरूर करना चाहिए था। और अब खबर आ रही है कि रवि शास्त्री हेड कोच की पोस्ट से हट सकते हैं।

विश्व कप फाइनल से पहले आईसीसी ने जारी की गेंदबाजों की रैंकिंग

आपको बता दें कि टॉम मूडी से लेकर कई ऐसे लोग हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की पोस्ट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और रवि शास्त्री हेड कोच की पोस्ट से हट सकते हैं और इसकी घोषणा होते ही टॉम मूडी जैसे अन्य कई बड़े नाम भारत की हेड कोच पोस्ट के लिए आवेदन जरूर करेंगे।

आईसीसी ने जारी किया अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल

Related posts

Leave a Comment