डोनाल्ड ट्रंप से बातचीतBreaking News Featured Article News politics 

डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत को लेकर ओवैसी का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं चूकते हैं। उनकी केंद्र सरकार से किसी ना किसी बात को लेकर तकरार हमेशा बनी रहती है। वह मीडिया के सामने अक्सर ही भारतीय जनता पार्टी की नीति और नेताओं दोनों से खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही कश्मीर को लेकर जब पाकिस्तान काफी हो हल्ला मचा रहा था तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से फोन पर लंबी बातचीत की। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी फोन पर बातचीत की ट्रंप से बातचीत को लेकर ए आई एम आई एम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

ट्रंप से बातचीत को लेकर बोला हमला

ए आई एम आई एम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर आधे घंटे बातचीत किए जाने को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं पहले से ही यह कह रहा था कि जम्मू कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है। भारत का रुख इस पर हमेशा से ही स्थिर रहा है। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत करने की क्या आवश्यकता पड़ गई। असदुद्दीन ओवैसी केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध में बयान देते हुए लगातार चले आए हैं। यही वजह है कि उन्होंने मोदी के ट्रंप से बातचीत किए जाने पर उन पर निशाना साध दिया।

ट्रंप ने दी इमरान खान को नसीहत

डोनाल्ड ट्रंप में बात के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को संयम बरतने की सलाह दी। उन्होंने इमरान खान से कहा कि ऐसे मौके पर वह कोई ऐसा बयान न दें जिसकी वजह से क्षेत्रीय शांति को खतरा पहुंचे। भारत के प्रधानमंत्री से बात करने के दौरान उन्होंने आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के वादे को एक बार फिर से दोहराया।

Summary
डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत को लेकर ओवैसी का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला
Article Name
डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत को लेकर ओवैसी का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला
Description
डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment