महेंद्र सिंह धोनीBreaking News Featured Article News Sports 

बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने सेमी फाइनल में धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर किया बड़ा खुलासा

विश्वकप के लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हारकर विश्व कप के सफर से बाहर हो गई थी। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था और वह अंकतालिका में शीर्ष पर थी। मगर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम बुरी तरह से फेल हो गई और उसके सभी बल्लेबाज जल्दी-जल्दी पवेलियन वापस लौट गए। जिसकी वजह से भारतीय टीम मैच हार गई थी इस मैच के हारने की एक वजह धोनी के बल्लेबाजी क्रम को भी माना जाता है क्योंकि धोनी को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। जब उनके लिए कोई भी बल्लेबाज रवि शास्त्री और विराट कोहली की काफी आलोचना की गई थी। अब इस पर भारत के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने भी काफी बड़ा खुलासा किया है।

धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर किया खुलासा

दरअसल भारत के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि धोनी को साथ नंबर पर भेजने का फैसला पूरी टीम का था। उन्होंने कहा कि हमने ड्रेसिंग रूम में बैठकर तैयारी की थी। उन्होंने कहा हमने सोचा कि मध्यक्रम को लचीला बनाया जाए ताकि 30 से 40 ओवर के बीच खेल पर दबाव बढ़ाया जा सके। दिनेश कार्तिक को पांच नंबर पर भेजने का फैसला टीम में लिया था ताकि वह संभलकर खेलें। मगर वह जल्दी आउट हो गए। रवि शास्त्री ने कुछ दिनों पहले यह कहा था कि धोनी को निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने का फैसला पूरी टीम का था। जिसके बाद लोग संजय बांगड़ को इसका जिम्मेदार ठहराने लगे थे।

सेमीफाइनल में भारत ने किया था खराब प्रदर्शन

विश्व कप के लीग मैचों में अपने बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हालात यह थे कि भारत का कोई भी बल्लेबाज ठीक से बल्लेबाजी ना कर सका और भारतीय टीम ने 91 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने 114 रनों की साझेदारी कर टीम में जीत की उम्मीद पैदा की थी मगर भारत यह मुकाबला हार गया था।

Summary
बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने सेमी फाइनल में धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर किया बड़ा खुलासा
Article Name
बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने सेमी फाइनल में धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर किया बड़ा खुलासा
Description
भारत के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी क्रम को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment