metoo का नया मामला आया सामने, सलमान पर लगा यौन शोषण का आरोप
हैलो फ्रेंड्स, metoo की चिंगारी अभी थमने का नाम नहीं ले रही है| काफी समय से शांत इस मामले में एक और नया नाम जुड़ गया है| और अब की बार इसकी चपेट में आये है, मशहूर डांसर और कोरिओग्राफर सलमान युसूफ खान |
जी हां दोस्तों, ये वही सलमान युसूफ खान है| जो रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के सीजन 1 के विनर भी थे|
बताया जा रहा है की उनके साथ की ही को-डांसर ने उन पर ये गंभीर आरोप लगाए है| अब चूँकि बात सेलिब्रिटीज की है तो मामला मुंबई का है|
मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में 30 जनवरी को सलमान के खिलाफ F .I .R . दर्ज़ कराई गयी है| जिसमें सलमान पर दो बार यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है| पहली दफा ये घटना मुंबई की बताई जा रही है और दूसरी बार ये घटना दुबई में घटित हुई| जिसमे विक्टिम को ज़बरदस्ती छुआ गया और कहा गया की बॉलीवुड में ये सब चलता है|
metoo
मिली जानकारी के अनुसार शो ऑफर करने के बाद सलमान लड़की का फायदा उठाना चाहते थे|और जब वो इस साजिश में नाकाम रहे तो उन्होंने विदेश से लड़की और उसकी टीम को मुंबई वापसी का टिकट पकड़ा दिया| गुस्साई लड़की ने भी सलमान को सबक सीखाने की ठानी और वापिस आ कर उनके खिलाफ थाने में F .I .R . दर्ज़ कराई|
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सलमान या उनकी टीम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है |
metoo मूमेंट के पिछले कुछ और उदहारणो को लिया जाए तो यहाँ पर दो बातें है जो निष्कर्ष चाहती है| पहली ये की क्या बॉलीवुड की सच्चाई यही है की काम देने के बहाने महिलाओं के साथ जोर जबरदस्ती की जाती है? और दूसरी ये की क्या शराफत का चोला ओढे लोग असल ज़िंदगी में भेड़िये है?
दोस्तों, आपकी राय क्या है? हमे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिख भेजे|

Writer, Storyteller, Dreamer

