पीओके का निरीक्षणNews Security 

सेना प्रमुख ने दूरबीन से किया पीओके का निरीक्षण

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से भारतीय सेना लाइन ऑफ कंट्रोल पर पूरी तरह से मुस्तैद है पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे हैं किसी भी तरह के कार्यवाही का जवाब भारतीय सेना दुगनी ताकत के साथ दे रही है भारत जम्मू कश्मीर में शांति बहाली के लिए पूरी तरह से प्रयास कर रहा है ऐसी में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बाद सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत अपनी दो दिवसीय कश्मीर यात्रा पर पहुंचे वहां पर उन्होंने दूरबीन से पीओके का निरीक्षण किया

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सेना के उत्तरी कमांड का भी निरीक्षण किया। इस समय वाह जम्मू कश्मीर में 30 और 31 अगस्त की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

सेना प्रमुख ने बारीकी से किया पीओके का निरीक्षण

जनरल बिपिन रावत

दरअसल जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के बाद से ही वहां पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती है। सेना बॉर्डर पार की हर हरकत पर बारीकी से नजर बनाए हुई है। जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीने जाने पर सबसे ज्यादा बौखलाहट पाकिस्तान को हुई है। ऐसे में वह पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। उसके नेता आए दिन भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देते रहते हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दे डाली। ऐसे में थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने श्रीनगर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने पीओके का भी निरीक्षण किया।

किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है भारतीय सेना

पाकिस्तान में पहले तो कश्मीर के मुद्दे को विश्व के पटल पर ले आने का प्रयास किया। मगर दुनिया के किसी भी देश ने पाकिस्तान का साथ नहीं दिया। जिसके बाद आप पाकिस्तान कोई भी सैन्य हरकत आतंकवादियों के साथ मिलकर कर सकता है। ऐसे में भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है। वह पाकिस्तान को माकूल जवाब देने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। यही कारण है कि अब तक कोई बड़ी घटना नहीं हो पाई है।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
सेना प्रमुख ने दूरबीन से किया पीओके का निरीक्षण
Article Name
सेना प्रमुख ने दूरबीन से किया पीओके का निरीक्षण
Description
अपने 2 दिन के दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सेना के साथ दूरबीन से पीओके का निरीक्षण किया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment