66 वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा
भारत सरकार द्वारा 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की 09 अगस्त 2019 को घोषणा की गई।यह पुरस्कार वर्ष 2018 में रिलीज़ हुई फिल्मों के आधार पर दिया गया है।प्रत्येक वर्ष अप्रैल में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है लेकिन इस वर्ष लोकसभा चुनावों लोकसभा चुनावों के कारण यह घोषणा अगस्त में की गई है।
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का सम्मान हासिल हुआ है। वहीं इस फिल्म के कलाकार आयुष्मान खुराना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान हासिल हुआ है।उन्हें यह पुरस्कार संयुक्त रूप से ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के कलाकार विक्की कौशल के साथ संयुक्त रूप से मिला है। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के ‘घूमर’ गाने को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला है।
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की सूची-
बेस्ट कोरियोग्राफर: पद्मावात के गाने घूमर के लिए कृति महेश और ज्योति तोमर को सम्मानित किया गया।
बेस्ट एक्शन डायरेक्टर- केजीएफ के लिए प्रशांत नील।
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- फिल्म पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली। जबकि बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक) – उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को मिला।
बेस्ट ऑडियोग्राफी (साउंड डिजाइनर) – उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक।
स्पेशल मेंशन- महान हुतात्मा।
क्षेत्रीय भाषाओं के अवॉर्ड-
बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल
बेस्ट गुजराती फिल्म:- रेवा
बेस्ट मराठी फिल्म- भोंगा
बेस्ट उर्दू फिल्म- हामिद
गारो में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड- मामा को।बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता व बेस्ट मेकअप रंजीत
इतिहास-
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत 1954 में हुई।य ह पुरस्कार हिंदी फिल्म के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है। यह 66वा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार था। पहला सर्वश्रेष्ठ फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ फिल्म को दिया गया था। तब यह पुरस्कार 5 वर्गो में दिया जाता था। आज 31 कैटेगरी में यह प्रदान किया जाता है साथ ही कुछ सब कैटेगरी में भी।इस पुरस्कार का निर्धारण ज्यूरी और दर्शकों के प्रतिक्रिया के फलस्वरूप प्रदान की जाती हैं।

