नरेंद्र मोदीBreaking News Featured Article politics 

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पुलवामा हमले में शहीद जवान के परिवार को मिला निमंत्रण

लोकसभा का चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता अब एक बार फिर से नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण दोबारा करवाने की तैयारी में लगे हुए हैं। 30 मई को नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण दोबारा होगा। नरेंद्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बने के शपथ ग्रहण समारोह में देश विदेश के लगभग 8000 मेहमान हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। भारत से कई बॉलीवुड सितारों को भी इस शपथ ग्रहण समारोह में निमंत्रण मिला है। इस समारोह की एक खास बात यह है कि इस समारोह में पश्चिम बंगाल का एक शहीद परिवार भी शामिल होगा। पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए सुदीप विश्वास के परिवार को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिला है।

पुलवामा हमले के शहीद के परिवार को मिला निमंत्रण

पश्चिम बंगाल के नादिया की रहने वाली ममता विश्वास को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है। ममता विश्वास का बेटा सुदीप बिस्वास पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हो गया था। सुदीप विश्वास के पिता भी इस कार्यक्रम में शामिल होने चाहते थे। मगर स्वास्थ्य कारणों से वह इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। पश्चिम बंगाल के एक और शहीद कांस्टेबल बबलू संतरा के परिवार को भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया है। हालांकि बबलू संतरा का परिवार इस कार्यक्रम में शामिल होगा या नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

शहीदों के प्रति दिखाया सम्मान

इतने बड़े कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों को इस तरह से निमंत्रण देकर शामिल किया जाना यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार देश के सेवा के लिए जान गवाने वाले सैनिकों के प्रति कितनी श्रद्धा और आदर का भाव रखती है। हालांकि अन्य कई शहीद परिवारों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण नहीं भेजा गया। मगर उन शहीद परिवारों को इस से कोई आपत्ति नहीं है उनका कहना है कि यदि उनके पास शामिल होने का निमंत्रण आता तो वह खुशी-खुशी इसमें शामिल होते।

Summary
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पुलवामा हमले में शहीद जवान के परिवार को मिला निमंत्रण
Article Name
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पुलवामा हमले में शहीद जवान के परिवार को मिला निमंत्रण
Description
30 मई को होने वाले नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल के कई शहीद परिवारों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment