शहीद के परिवारों के लिए, नीता अंबानी ने किया बड़ा ऐलानFeatured Article News 

शहीद के परिवारों के लिए, नीता अंबानी ने किया बड़ा ऐलान

 मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और उनकी दरियादिली उनकी अमीरी के साथ हमेशा समय दर समय लोगों के सामने दिखती ही रहती है। लेकिन इस बार उनकी पत्नी ने एक सराहनीय कदम उठाकर समाज के सामने मिसाल पेश की है। नीता अंबानी ने शहीद के परिवारों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।
शहीद के बच्चों की जिम्मेदारी उठाएंगी नीता अंबानी – 
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की हाल ही में रॉयल वेडिंग हुई जिसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से देश के जवानों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में पैरामिलिट्री फोर्सेज, इंडियन आर्मी, मुंबई पुलिस, और रेलवे प्रोटक्शन फोर्सेज के सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
इस समारोह में नीता अंबानी ने घोषणा की है कि वह शहीद परिवार वालों के बच्चों की परवरिश के लिए, उनकी पढ़ाई के लिए और उन्हें रोजगार दिलाने के लिए सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। वहीं नीता अंबानी के द्वारा की गई इस घोषणा की तारीफ सोशल मीडिया पर काफी जोर शोर से की जा रही है।
इस समारोह का आयोजन बीकेसी में स्थित धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में संपन्न हुआ। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य देश की सुरक्षा में लगे हुए सभी लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए किया गया था और इस दौरान नीता अंबानी ने शहीद के परिवारी जनों के लिए एलान करते हुए देश की सेना को एक तोहफा दिया है।
नीता अंबानी ने इस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हम एक परिवार के रूप में शहर की सामाजिक-सस्कृतिक ताने-बाने के समान पहचान रखते हैं और उन लोगों के लिए दिल से सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं जो इस शहर के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करते हैं। विशेषकर हमारी पुलिस, सैन्य बल और सिटी वर्कर्स का कुशल संचालन में विशेष योगदान है।’

देश दुनिया से जुड़ी हुई सारी ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.

Summary
शहीद के परिवारों के लिए, नीता अंबानी ने किया बड़ा ऐलान - India  Alive
Article Name
शहीद के परिवारों के लिए, नीता अंबानी ने किया बड़ा ऐलान - India Alive
Description
नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की हाल ही में रॉयल वेडिंग हुई जिसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से देश के जवानों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment