mukeshFeatured Article Interesting 

भारत के सबसे अमीर शख्स ‘मुकेश अम्बानी’ के कुछ रोचक तथ्य

दोस्तों, भारत के सबसे अमीर इंसान और और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अम्बानी ने हाल ही में अपने बड़े बेटे आकाश अम्बानी की शादी की है| जिसकी खबर मीडिया में पूरे जोर-शोर से रही| इस शादी में जहाँ बड़े बड़े फिल्म स्टार पहुंचे वहीँ दूसरी तरफ देश की बड़ी-बड़ी और दिग्गज हस्तियों ने इस शादी में शिरकत की|

दोस्तों, वैसे तो आज मुकेश अम्बानी को भारत का सबसे अमीर शख्स माना जाता है लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है की 2 कमरे के फ्लैट से निकलकर दुनिया के सबसे महंगे घर “एंटिला” बनाने तक का उनका सफर कभी इतना आसान नहीं था|

antilllaantilla

19 अप्रैल 1957 को मुकेश अंबानी का जन्म भारतीय बिजनेस लीडर धीरुभाई अंबानी और कोकिलाबेन के घर हुआ।1970 तक ये अपने परिवार जे साथ मुंबई के भूलेश्वर में दो बैडरूम के अपार्टमेंट में रहते थे।

मुकेश अंबानी, जिन्होने अपने कॅरियर में रिलायंस को बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। टाटा और बिरला जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियां को पीछे छोड़ते हुये अपनी कंपनी को आगे बढ़ाया है। मुकेश अंबानी की इन सफलताओं ने उन्‍हें कई बड़े आयामों तक पहुंचाया है।जहाँ आज वो न सिर्फ देश में बल्कि विदेशो में भी किसी पहचान के मोहताज़ नहीं है|

थाईलैंड करोड़पति डैड ने अपनी बेटी का इस शाही अंदाज़ में किया निकाह का एलान !

उन्होने स्टनफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपना एमबीए शुरू किया था लेकिन पिता की स्टार्टअप कंपनी रिलायंस जो कि उस समय तेजी से ग्रो कर रही थी, इसमें साथ देने के लिए उन्हें एमबीए बीच में ही छोडना पड़ा।

अपने शानदार बिजनेस कॅरियर में मुकेश को कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। उनके पिता धीरू भाई अम्बानी की मृत्यु के बाद अपने भाई, रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल से उनका विवाद मीडिया में चर्चा का विषय रहा।

मुकेश अंबानी का विवाह नीता अंबानी के साथ हुआ है और उनके तीन बच्चे हैं। दो लड़के आकाश और अनंत और एक लड़की ईशा। ये पूरा परिवार 27 मंज़िल की बिल्डिंग एंटीला में रहता है। यह दुनिया का सबसे महंगा घर है। इसकी कीमत 1 बिलियन डॉलर है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत चौथा वनडे : एश्टन टर्नर की करिश्माई पारी के आगे भारतीय टीम हारी

Summary
भारत के सबसे अमीर शख्स 'मुकेश अम्बानी' के कुछ रोचक तथ्य
Article Name
भारत के सबसे अमीर शख्स 'मुकेश अम्बानी' के कुछ रोचक तथ्य
Description
मुकेश अंबानी का विवाह नीता अंबानी के साथ हुआ है और उनके तीन बच्चे हैं। दो लड़के आकाश और अनंत और एक लड़की ईशा। ये पूरा परिवार एंटीला में रहता है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment