मोदी कैबिनेट की बैठकBreaking News Featured Article Humor News Opinion Trending हिन्दी लेख 

मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले

आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार ने  देश में विकास की रफ्तार को पहले से और अधिक तेज कर दिया है ।  मोदी कैबिनेट की बैठक में कई ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए  जो कि देश में विकास की भावना को प्रेरित करता है । इसमें तेलंगाना व मदुरै में एम्स का निर्माण व पटना में गंगा नदी पर चार लेन के पुल का निर्माण  से संबंधित अहम फैसले रहे ।  इसके साथ ही मोदी कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से भी संबंधित अहम फैसले लिए गए ।

मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले

मोदी कैबिनेट की बैठक में विकास को ध्यान में रखकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने बिहार की राजधानी पटना में एक चार लेन के पुल के निर्माण को अनुमति दे दी है । जो की गंगा नदी पर बनाई जाएगी । उन्होंने कहा कि उन्हें बताते हुए हर्ष हो रहा है कि यह पुल गांधी सेतु के ही समानांतर होगा । उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण के लिए तकरीबन 3000 करोड रुपए का खर्च भी आएगा और इसके साथ ही इसके निर्माण में तकरीबन 3 साल लगेंगे ।

मोदी कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि देश में मेडिकल क्षेत्र की स्थिति काफी संतोषजनक नहीं है ।  इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने देश भर में दो ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस के निर्माण को भी सहृदय मंजूरी दे दी है ।  जिसमें एक का निर्माण तेलंगाना में होगा ।  वहीं दूसरे एम्स का निर्माण तमिलनाडु के मदुरै में होगा । उन्होंने बताया कि तेलंगाना में एम्स में के निर्माण में तकरीबन 12 सौ करोड़ का खर्च आएगा वही मदुरै में एम्स के निर्माण के लिए लगभग 1300 करोड़ का खर्च आ सकता है ।

मोदी कैबिनेट की बैठक में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब एक नई योजना जारी करने का निर्णय लिया जा रहा है । जिसमें ऐसे गरीब परिवार उनके पास एलपीजी का कनेक्शन नहीं है ।  वह इसके लिए आवेदन करके एलपीजी कनेक्शन ले सकते हैं  ।

 

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले
Article Name
मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले
Description
मोदी कैबिनेट की बैठक में कई ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए  जो कि देश में विकास की भावना को प्रेरित करता है । इसमें तेलंगाना व मदुरै में एम्स का निर्माण व पटना में गंगा नदी पर चार लेन के पुल का निर्माण  से संबंधित अहम फैसले रहे । 
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment