चयन प्रक्रिया में केवल शास्त्री और कोहली की ही चलती है
राष्ट्र के पूर्व चयनकर्ता सैयद किरमानी ने कहा है कि चयन समिति के पास मुख्य कोच रवि शास्त्री और विराट कोहली मौजूद है । इन्हें किसी भी प्रकार की चयन संहिता में चुनौती देने के लिए किसी के पास पर्याप्त अनुभव नहीं है । यह तंज टेस्ट टीम से बाहर किए जाने वाले करुण नायर और मुरली विजय के विवाद के संदर्भ में आई है ।
गौरतलब है कि यह विवाद करुण नायर और मुरली विजय की टेस्ट टीम से बाहर किए जाने पर उठा है । करुण नायर और मुरली विजय ने बताया है कि टीम से बाहर करने के फैसले को लेकर चयनकर्ताओं ने उनसे किसी भी प्रकार की कोई बात नहीं की है ।
इस मामले को लेकर किरमानी काफी गर्म मिजाज में है । चयन विवाद को लेकर जब किरमानी से पूछा गया कि आप चयन के दिशा किस प्रकार से निर्धारित करना चाहते हैं तो उन्हें चयन समिति से कहा कि आप हमसे क्यों पूछ रहे हैं चयन समिति में रवि शास्त्री जो कि कोच है और एक मुख्य चयनकर्ता भी है साथ में कप्तान विराट कोहली भी है इसके साथ और अन्य सीनियर सदस्य भी हैं जो कि यह निर्णय करते हैं कि टीम में किसको रहना है किसको नहीं । वे जो चाहते हैं उसको चयन समिति को बता देते हैं ।
गौरतलब है कि सैयद किरमानी चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष रहे उन्होंने कहा कि वर्तमान चयन समिति रवि शास्त्री और विराट कोहली के सामने अनुभवहीन है इसलिए टीम प्रबंधन जो चाहेगा लोग उसमें ही हामी भरने में अपनी भलाई समझते हैं । टीम प्रबंधन इसलिए ऐसा कर रही है क्योंकि वह रवि शास्त्री और विराट कोहली से किसी भी प्रकार का कोई बहस नहीं करना चाहती क्योंकि यह दोनों खिलाड़ी मैदान के साथ-साथ चयन समिति और टीम प्रबंधन में काफी अनुभव वाले खिलाड़ी है ।
सैयद किरमानी इस विवाद को लेकर कहा कि क्रिकेट के टीम में किस खिलाड़ी को खेलना है किस खिलाड़ी को नहीं । इसके चयन में भाग्य भी अहम भूमिका निभाता है । उन्होंने अपने उदाहरण को देते हुए कहा कि जब वे अपने कैरियर के चरम पर थे तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा गया था ।

