बीसीसीआई के अधिकारियों को कोहली और रवि शास्त्री के अलग होने का लग रहा है डर
भारत को विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा और इसी के साथ भारत विश्व कप से बाहर हो गया था। जबकि भारत को विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। इसके पीछे कोहली और रवि शास्त्री के फैसलों को जिम्मेदार ठहराया गया। उन्होंने सही क्रम में बैटिंग ऑर्डर का चयन नहीं किया था। जिसके कारण भारत को हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज दौरे तक 45 दिनों के लिए रवि शास्त्री का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। मगर बीसीसीआई का कामकाज देखने वाली सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति यानी सीओए भारतीय टीम के कोच के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। मगर बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों का यह मानना है कि यदि रवि शास्त्री भारत के कोच पद से हट जाते हैं तो कोहली की कप्तानी में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है।
कोहली और रवि शास्त्री के अलग होने का लग रहा है डर
दरअसल सेमीफाइनल में भारतीय टीम को मिली हार के बाद सबसे ज्यादा निशाना रवि शास्त्री को बनाया गया था क्योंकि उन्होंने धोनी को निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था। अब बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी का यह कहना है कि अगले वर्ष ऑस्ट्रेलिया में t20 विश्व कप खेला जाना है। ऐसे में यदि रवि शास्त्री को भारत के मुख्य कोच पद से हटाया जाता है तो कोहली को कप्तानी में समस्या का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि रवि शास्त्री और कोहली एक दूसरे के पूरक के तौर पर जाने जाते हैं। ऐसे में दोनों को अलग करना आधे टीम के बाकियों से को अलग कर देना है।
बीसीसीआई अधिकारी ने यह भी कहा कि लंबे समय तक निरंतरता बनाए रखने के लिए इन दोनों लोगों का टीम में रहना जरूरी है। उनका मानना है कि नए कोच आने के बाद टीम को नई तरीके से ढाला जाएगा। कुछ अपने हिसाब से टीम को गाइड करेंगे। ऐसे में आने वाले 5 वर्षों के लिए पूरी तरह से टीम को अपने प्लान में बदलाव करना पड़ेगा।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



