मनमोहन सरकार में कथित सर्जिकल स्ट्राइक पर आरटीआई के जरिए बड़ा खुलासा, पढ़िए पूरी ख़बर
लोकसभा चुनाव 2019 अब ख़त्म हो चुका है। आने वाली 23 मई को परिणाम घोषित हो जाएगा, फिर सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन चुनावी सभा के दौरान और मीडिया से मुखातिब होते हुए कई राजनीतिक पार्टियों के द्वारा ऐसी बड़ी बड़ी बातें की गई जिसे आम लोगों के द्वारा स्वीकार नहीं किया गया और उस पर खूब हंगामा भी हुआ। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें इस बात का दावा किया गया था कि मनमोहन सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। लेकिन अब एक आरटीआई के जरिए मनमोहन सरकार में कथित सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा खुलासा हुआ है।
क्या कहा गया आरटीआई में –

चुनावी सभा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कई कांग्रेसी नेताओं के द्वारा इस बात का दावा किया गया था कि मनमोहन सरकार में भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। और जब इस बात की पड़ताल की गई तो पता चला कि कांग्रेस के द्वारा जिस बात का दावा किया जा रहा है वह पूरी तरीके से बेबुनियाद है और उसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
एक आरटीआई के जरिए जब भारतीय सेना से 2004 से लेकर 2014 के बीच होने वाली सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी मांगी गई तो भारतीय सेना ने इसका जवाब देते हुए कहा कि 2004 से लेकर 2014 के बीच कोई भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई थी।
जिसके बाद मनमोहन सरकार में कथित सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा खुलासा हुआ। भारतीय सेना ने इस आरटीआई के जरिए इस बात पर भी जानकारी दी की सर्जिकल स्ट्राइक केवल 2016 के बाद ही शुरू हुई जिसमें 2016 में एक सर्जिकल स्ट्राइक हुई उसके बाद फिर 2019 में एक एयर स्ट्राइक। जिसके बाद कांग्रेस के द्वारा बताई जाने वाली मनमोहन सरकार में कथित सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा खुलासा होने के साथ-साथ कांग्रेस की किरकिरी भी शुरू हो गई।
हालांकि इस आरटीआई की रिपोर्ट आने के बाद एक बार फिर से कांग्रेस को घेरने की तैयारी शुरू हो गई है। क्योंकि जहां एक और कांग्रेस के द्वारा इस बात का दावा किया जा रहा था तो वहीं दूसरी और मनमोहन सरकार में कथित सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा खुलासा भी हो चुका है तो यह बात लाज़मी है कि कांग्रेस को अब एक और किरकिरी झेलनी पड़ेगी।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

