विवादित ट्वीट पर विवेक ओबेरॉय ने मांगी माफी
बॉलीवुड कलाकारों भी कभी कभी लाइमलाइट में आने के लिए कुछ ऐसी हरकतें कर जाते हैं या फिर कुछ ऐसा बयान दे देते हैं जिसकी वजह से उनकी फ़जीहत हो जाती है। अब एक ऐसा ही वाक्या सुनने को सामने आ रहा है, जिसमें बॉलीवुड के एक कलाकार ने विवादित ट्वीट देने के बाद उस पर अपनी सफाई पेश की है। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रिंस फिल्म के राजकुमार यानी कि विवेक ओबेरॉय के द्वारा किए गए उस ट्वीट की जिस विवादित ट्वीट पर विवेक ओबेरॉय ने माफ़ी मांगी है।
क्या कहा विवेक ओबेरॉय ने –

विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट लिखते हुए सफाई पेश करने के साथ-साथ माफी भी मांगी है। दरअसल विवेक ओबरॉय ने ऐश्वर्या राय से जुड़ा हुआ एक मीम शेयर किया था। जिसके बाद उन्हें ट्विटर पर जमकर लताड़ा गया। विवादित ट्वीट पर विवेक ओबरॉय ने माफी मांगते हुए लिखा कि –
Even if one woman is offended my reply to the meme, it calls for remedial action. Apologies🙏🏻 tweet deleted.
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 21, 2019
“Even if one women is offended my reply to the meme, it calls remedial action. Apologies Tweet deleted.”
विवेक ओबेरॉय का कहना है कि – अगर एक महिला मेरे द्वारा मीम को दिए गए जवाब से आहत होती है तो यह उपचारात्मक कार्यवाही थी। माफ़ी के साथ ट्वीट डिलीट कर दिया गया है।
आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक तस्वीर ट्विटर के माध्यम से पोस्ट की थी। सबसे ऊपर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की तस्वीर थी जिसमें लिखा था ओपिनियन पोल उसके बाद दूसरे स्थान पर विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय की तस्वीर थी जिसमें लिखा था एग्जिट पोल और उसके बाद सबसे नीचे तस्वीर थी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की…. ऐसा विवादित मीम शेयर करने के बाद, विवेक ओबरॉय की ट्विटर पर जमकर फजीहत हुई और लोगों ने उन्हें खूब लताड़ा, जिसके बाद विवेक ओबरॉय ने अपने विवादित ट्वीट पर माफी मांगी।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

