Breaking News 

कर्नाटक के सीएम का सिर्फ कॉफी-बिस्‍क‍िट का खर्च 60 लाख रुपए!

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के घर ‘कावेरी’ और घरेलू कार्यालय ‘कृष्णा’ में सिर्फ कॉफी, चाय, बिस्किट और पीने के पानी में करीब 60 लाख रुपए खर्च किए गए हैं. एक और बड़ी बात इस खर्च में सीएम आवास पर रोजाना मिलने आने वाले लोगों को दिए जाने वाले चाय-बिस्किट के खर्च को शामिल नहीं किया गया है. बिल में अन्य लोगों को दिए जाने वाले रिफ्रेशमेंट और मेहमानों को दिए जाने वाले खाने के खर्च को भी शामिल नहीं किया गया.

आरटीआई के जरिए सामने आई रिपोर्ट के अनुसार 60 लाख रुपए सीएम और उनके परिवार के सदस्यों को दिए जाने वाले रिफ्रेशमेंट पर खर्च किए गए. ये खर्च पिछले चार सालों का है. एक आरटीआई के माध्यम से इसकी जानकारी मांगी गई थी. जिसके जवाब में बताया गया कि साल 2013-14 में करीब दस लाख रुपए कॉफी, चाय और पैकेज वाटर पर खर्च किए गए. जबकि स्नैक्स सहित ये खर्च 13.65 लाख रुपए तक का है.

Related posts

Leave a Comment