शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताई ये वजह
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की पार्टी को बंगाल में जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने हराया, उसका आकलन करते हुए चुनाव परिणाम के पूर्ण रूप से घोषित होने के पहले, 23 मई को दोपहर में ही ममता बनर्जी के द्वारा पीठ करके इशारों इशारों में भारतीय जनता पार्टी को जीत की शुभकामनाएं दे दी गई थी लेकिन ममता दीदी की यह नाराजगी लोग भी समझ रहे थे कि आने वाले कुछ दिनों के बाद ही बीजेपी के लिए ममता अपना गुस्सा दिखाना शुरू कर देंगी, और हुआ भी ऐसा….. ममता बनर्जी ने कहा है कि वह मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी।
क्या था टीएमसी प्रमुख का बयान –

The oath-taking ceremony is an august occasion to celebrate democracy, not one that should be devalued any political party pic.twitter.com/Mznq0xN11Q
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 29, 2019
17 मई लोकसभा का गठन 30 मई 2019 को पूर्ण रूप से हो जाएगा क्योंकि 30 मई को ही देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र दामोदरदास मोदी शपथ लेंगे। इस दौरान कई देशों के उच्चायुक्त और प्रधानमंत्री के साथ-साथ राष्ट्रपति भी मौजूद होंगे। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं जो बीजेपी के विरोध में भी नजर आती हैं। इसी सिलसिले में ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि वह मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी।
टीएमसी प्रमुख ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा है कि – ”कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बीजेपी दावा कर रही है कि बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा में 54 लोग मारे गए। ये बिलकुल ग़लत है… मुझे माफ़ करिए मोदी जी, मैं शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आऊंगी।” इससे एक बात तो यह साफ हो गई कि ममता बनर्जी के दिल में अभी भी भाजपा के लिए उतनी ही सियासत वाली नफरत भरी है जितनी कि पहले भरी थी। हालांकि करारी हार के बाद उनकी यह बौखलाहट भी लाजमी है। इसीलिए ममता बनर्जी ने कहा है कि वह मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

