जेसीबी वाला जोकFeatured Article News politics Trending 

क्या है जेसीबी वाला जोक

 कहते हैं सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म होता है जहां पर कोई भी तस्वीर और कोई भी मुद्दा अगर एक बार लाइमलाइट में आ जाता है तो देखते ही देखते उसे करोड़ों की संख्या में लोगों द्वारा शेयर किया जाने लगता है। जी हां आप बिल्कुल सही समझे हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मीम्स के बारे में जो आज के समय में लोगों को सबसे ज्यादा मनोरंजित करते हैं। कुछ ऐसा ही मामला इन दिनों सनी लियोन को लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसकी वजह से जेसीबी वाला जोक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

क्या है पूरा मामला –

सनी लियोन बॉलीवुड की एक ऐसी उभरती हुई अभिनेत्री हैं जिन्होंने एक ऐसे करियर से अपना पीछा छुड़ाकर बॉलीवुड में कदम रखा जिसके बाद देखते ही देखते सनी लियोन के सितारे आज आसमान की बुलंदियों को छू रहे हैं। लेकिन सनी लियोन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है और उसकी वजह है जेसीबी वाला जोक…
जी हां दरअसल जेसीबी वाला जोक सनी लियोनी से इसलिए संबंधित है क्योंकि सनी लियोनी ने अपने ट्विटर के ऑफिशियल अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्होंने पीले कलर की एक जेसीबी पर फोटो खिंचवाई और उन्होंने इस तस्वीर को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए बहुत ही दिलचस्प बात कही।
बस फिर क्या था सनी लियोन के इस तस्वीर को शेयर करते ही लोगों ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते जेसीबी वाला जोक एक नए जोक के रूप में सोशल मीडिया और मीम्स की दुनिया में छा गया। लोगों ने कई प्रकार के चुटकुलों को जेसीबी से जोड़ते हुए बना दिया। इंस्टाग्राम पर हैशटैग जेसीबी से जुड़े हुए करीब 3 लाख 75 हजार से भी ज्यादा पोस्ट को शेयर किया जा चुका है। अब इस बात का अंदाजा आप ऐसे ही लगा सकते हैं कि सनी लियोन का जेसीबी वाला जोक इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

Related posts

Leave a Comment