ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका लगा, 6 सदस्य चले भाजपा की ओरBreaking News Featured Article Humor News Opinion politics Trending हिन्दी लेख 

ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका लगा, 6 सदस्य चले भाजपा की ओर

लोकसभा चुनाव में अब कम समय ही बचा हुआ है । ऐसे में सभी राजनीतिक दल ऐसी चुनावी रणनीति बना रहे हैं जिससे कि वह अपने आप को मजबूत कर सकें । इसी के तत्वावधान में हमेशा भाजपा के खिलाफ विरोध का झंडा फहराने वाली तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका लगा है । गौरतलब है कि विष्णुपुर के सांसद सौमित्र खान ने उनका साथ छोड़ दिया है और अब वह शत प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका – अनुपम हजारे भी होंगे भारतीय जनता पार्टी में शामिल

बोल पुर से सांसद अनुपम हजारे भी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने इस बारे में बताया कि खान के अलावा तृणमूल कांग्रेस के लगभग 6 सांसद ऐसे हैं जो कि भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में है और वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं । वहीं भारतीय जनता पार्टी की बंगाल इकाई ने तृणमूल कांग्रेस के 6 नेताओं के नाम उजागर करने से मना कर दिया है लेकिनराजनीतिक गलियारों में ऐसी बातें हो रही हैं कि आने वाले समय शताब्दी राय और अर्पिता घोष भी तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आ सकती हैं । इस तरह ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है ।

राजनीतिक हलचल से डूब रही है तृणमूल कांग्रेस की नाव

ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका लगने कहां प्रमुख कारण पार्टी के अंदर होने वाली राजनीतिक हलचल है । तृणमूल कांग्रेस में अपनी गहरी पैठ रखने वाले मुकुल राय के करीबी और पार्टी से बेहद असंतुष्ट दो सांसद भाजपा में शामिल होने वाले हैं । गौरतलब है कि आने वाले 19 जनवरी को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रैली भी करने वाली हैं ।  इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस ने खान और हजारा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से बर्खास्त कर दिया है ।

ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका लगा है लेकिन अभी ममता बनर्जी भाजपा विरोधी रैलियां करने वाली है ।  6 सांसदों की भारतीय जनता पार्टी में चले जाने के बाद भी ममता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आत्मविश्वास अभी पहले जैसा  है ।

 

 

भारत और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका लगा, 6 सदस्य चले भाजपा की ओर
Article Name
ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका लगा, 6 सदस्य चले भाजपा की ओर
Description
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि विष्णुपुर के सांसद सौमित्र खान ने उनका साथ छोड़ दिया है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

2 Thoughts to “ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका लगा, 6 सदस्य चले भाजपा की ओर”

  1. Bharat

    Very nice
    2019 only modi

Leave a Comment