कंगना पंगा फिल्म लुक वायरलEntertainment Featured Article News Trending 

कंगना रनौत की पंगा फिल्म का लुक हुआ वायरल

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन और अपनी एक्टिंग से लोगों को गुदगुदी करने वाली कंगना रनौत आज तरक्की की ऊंचाइयों को छू रही हैं जिसे उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर पाया है। पिछले साल कंगना रनौत का समय ज्यादा अच्छा नहीं बीता क्योंकि वह ज्यादातर ऋतिक रोशन के एक मामले में लगातार न्यूज़ में बनी रहीं, जिसकी वजह से उनकी और ऋतिक रोशन दोनों की बहुत किरकिरी हुई। पर इस समय कंगना रनौत के सितारे फिर से आसमान में चमकने लगे हैं और कंगना रनौत की पंगा फिल्म का लुक वायरल हो गया है।

कैसा है कंगना का इस फिल्म में लुक –

कंगना रनौत जल्द ही अपनी अगली फिल्म पंगा में नजर आने वाली हैं और इसके लिए कंगना लगातार मेहनत करते हुए इस फिल्म में की जाने वाली एक्टिंग पर पूरी ताक़त झोंक रही हैं। यही वजह है कि इस फिल्म में कंगना को जिस रोल के लिए चुना गया है उसके लिए उन्हें ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ रही है, तो चलिए हम आपको बताते हैं उस बारे में जिसमें कंगना रनौत की पंगा फिल्म का लुक वायरल हो गया है।
मणिकर्णिका फिल्म की अभिनेत्री कंगना का जबर्दस्त किरदार हमें उनकी पंगा फिल्म में देखने को मिलने वाला है, जिसे अश्वनी अय्यर तिवारी के द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। अश्विनी यह तिवारी के द्वारा ही कंगना रनौत की पंगा फिल्म का एक लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए इन दिनों बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इसमें एक तस्वीर शेयर की गई है जिसमें कंगना रनौत कबड्डी की ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दे रही हैं।

 गौरतलब है कि कंगना रनौत जल्द ही “मेंटल है क्या” फिल्म में राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं और यह फिल्म सिनेमाघरों 26 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना और राजकुमार राव की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर देखते ही बनेगी, क्योंकि दोनों ही इस फिल्म में अपने किरदार के लिए खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। अब देखना यह है कि क्या वह अपने किरदार के जरिए दर्शकों से ताली बटोर पाएंगे या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल कंगना रनौत की पंगा फिल्म का लुक वायरल हो गया है।

Related posts

Leave a Comment