क्रिसमस पर इस तरह बनाएं पुडिंग, जानें ये बनाने की खास विधि,Featured Article Knowledge Lifestyle 

क्रिसमस पर इस तरह बनाएं पुडिंग, जानें ये बनाने की खास विधि,

क्रिसमस की बात करें तो अब क्रिसमस आने में बस कुछ ही दिन बचे हुए है। जहां ईसाई इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। क्रिसमस का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले यह ख्याल आता है कि क्या कुछ इस पर्व पर बनाया जाएं लेकिन आज न केवल ईसाई बल्कि युवा भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में अगर आप इस क्रिसमस कुछ खास बनाने का प्लान कर रहे हैं तो खास आप पुडिंग को बन सकते है। आइये जाने इसकी विधि।

सामग्री

  1. मैदा – 2 कप
  2. बेकिंग पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  3. काला करंट – 1 बड़ा चम्मच
  4. टूटी फ्रूटी – 2 बड़े चम्मच
  5. बादाम – 1 कप
  6. सफेद ब्रेड का चूरा – 1 कप
  7. लौंग – 2
  8. जावित्री पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  9. इलाइची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  10. मक्खन – 1 कप
  11. नमक स्वादअनुसार
  12. अंडे – 2
  13. लेमन जेस्ट – 2 बड़े चम्मच
  14. ब्रांडी – 2 बड़े चम्मच
  15. सेब – 1
  16. फूल – 1
  17. क्रीम दूध – 2 बड़े चम्मच

बनाने की विधी

सबसे पहले पुडिंग को बनाने के लिए मैदा को किसी बर्तन में छान लें। फिर इसके बाद इसमें बेकिंग पाउडर, ब्रेड क्रम्ब्स, लौंग, जावित्री पाउडर डालें। अब कटे हुए सेब, बादाम, काली किशमिश मिलाएं। इन चीजों को मिलाने के बाद नींबू का रस मिलाएं। फिर एक दूसरे बाउल में नमक, ब्राउन शुगर अच्छी तरह मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाने के बाद अंडे को फेंट कर मिक्स कर लें।

इतने डिग्री पर करें बेक

अब इसके बाद एक बार अंडे के अच्छी तरह से मिश्रण में मिल जाने के बाद, नींबू का रस डालें। फिर इसमें इन सभी सामग्रियों का एक चिकना घोल बना लें। बैटर से तैयार पुडिंग को सांचे में डालें और ओवन में 120 डिग्री पर बेक करें। अच्छे से पक जाने के बाद इसे निकाल लें। आपका स्वादिष्ट क्रिसमस पुडिंग तैयार है। ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और सर्व करें।

Related posts

Leave a Comment