Breaking News health Lifestyle News 

गर्मियों के लिए ऐसे बनाएं नींबू के टेस्टी अचार

गर्मियां आ रही हैं ऐसे में बदलते मौसम में खानपान में बदलाव भी बेहद जरूरी है। गर्मियों के लिए नींबू बेहद ही स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। नींबू में पाई जाने वाली विटामिन सी हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।

इसलिए यदि हम नींबू को अपने खाने में प्रतिदिन अचार के रूप में सेवन करें तो यह हमारे शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। आइए जानते हैं गर्मियों के लिए ये स्पेशल नींबू के अचार की विधि-

मीठा नींबू का अचार बनाने के लिए सबसे पहले पतले छिलके के नींबू को अच्छी तरह से धुल कर उससे पोंछ लें। नींबू को चार टुकड़ों में काट लें और उसमें बीज के साथ-साथ बीच के सफेद हिस्से को निकाल लें। 1 किलो नींबू में 50 ग्राम सेंधा नमक 50 ग्राम सादा नमक 50 ग्राम काला नमक मिलाकर रख दें। 2 दिन बाद नींबू गलना शुरू हो जाएगा। नींबू के अचार में धूप लगाने की आवश्यकता नहीं होती है। अब इसमें 3 चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला इसके साथ ही इसमें एक बाउल चीनी डालें।

जरूर देखें –लगातार इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, तुरंत खत्म कर लें अपना सारा काम

डाले गए सभी मसालों और चीनी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 50 ग्राम अजवाइन और जीरा को लेकर भूंज लें।  जिसे हल्का दादरा होने तक भूंज लें। इस दरदरे पाउडर को अचार में मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। खट्टी चीजों में चीनी कम खुलती है इसलिए चीनी घुलने में वक्त लगेगा। ढक्कन अच्छी तरह बंद करके एक महीने बाद यह 4 लगभग खाने लायक हो जाएगा। अचार को अच्छी तरीके से तैयार होने में लगभग 6 महीने का समय लगता है। जिसके बाद आप इस खट्टे मीठे नींबू के अचार को अपने खाने के रूटीन में शामिल करके अपने पाचन शक्ति को अच्छा बना सकते हैं। तो इस अचार को जरूर ट्राई करें।

Related posts

Leave a Comment