जानिए क्या कहता है मध्यप्रदेश का सट्टा बाजार ट्रेंड , कांग्रेस या भाजपा ।
इस बार के चुनाव में मध्यप्रदेश का विधानसभा चुनाव बहुत ही रोमांचक होने वाला है । मध्यप्रदेश का सट्टा बाजार ट्रेंड 3 हफ्ते पहले तक भाजपा के लिए मौका बता रहा था । लेकिन अब अचानक वहां कांग्रेस के पक्ष में सत्ता बाजार का जवाब जा रहा है । बुकीज के अनुसार 1 महीने पहले तक अगर कोई व्यक्ति भाजपा पर 10000 की शर्त लगाता तो उसे पार्टी के सत्ता में लौटने पर ₹11000 मिलने का वादा था वहीं किसी व्यक्ति ने काग्रेस के लिए 4400 का दाव लगाया तो उसे विपक्ष की जीत पर ₹10000 मिलने का वादा था ।
जानिए क्या कहता है मध्यप्रदेश का सट्टा बाजार ट्रेंड
मध्यप्रदेश का सट्टा बाजार ट्रेंड, बुकीज का कहना है कि इस हफ्ते से अब यह सीटों की संख्या पर सट्टा लगा रहे हैं न कि इस पर कि कौन सरकार इस बार बना रही हैं । एक बुकी ने बताया हम यह नहीं कहना चाहते है कि कौन सी पार्टी सरकार बना रही है दांव तैयार हैं । इस चुनावी मौसम में सट्टा बाजार अच्छा चल रहा है क्योंकि इस बार मुकाबला काफी पास-पास का है । बुकिज का कहना है कि मध्यप्रदेश का सट्टा बाजार ट्रेंड भले ही वास्तविक परिणाम से अलग हो लेकिन मार्केट में कांग्रेस के लिए 116 से अधिक सीटों और भाजपा के लिए 102 या अधिक सीटों का दाव लग सकता है ।
अगर इस बार किसी का दांव भाजपा या कांग्रेस में से किसी पर सही हो जाता है तो उसके पैसे दोगुना हो जायेगा । बुकीज ने आगे यह भी कहा है कि मध्यप्रदेश का सट्टा बाजार ट्रेंड आगे कुछ दिनों में बदल भी सकता है । क्योंकि चुनाव प्रचार – प्रसार इन दिनों काफी तेजी से चल रहा है । मध्यप्रदेश का सट्टा बाजार ट्रेंड में हर चुनाव में करोड़ों रुपए का दाव लगाया जा रहा है । दाव सिर्फ फोन पर ही नहीं बल्कि वेबसाइट और एप्लीकेशन पर भी लगाया जा रहा है । शायद इसी कारण से राज्य में अभी तक किसी गैंग का चुनाव में सट्टेबाजी ट्रेंड चलाने के लिए भंडाफोड़ नहीं हो पाया है ।
मध्यप्रदेश का सट्टा बाजार ट्रेंड, भोपाल में करीब 2 केस रोज रजिस्टर होते रहते हैं । लेकिन चुनाव सत्र में इस मामलों में चलाने वाले लोग अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन मामलों का भंडाफोड़ करना मुश्किल है क्योंकि वह लगातार एक स्थान से दूसरा स्थान तक बदलते रहते हैं । एक अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन बेटिंग शर्त कहीं से भी क्रियान्वयन किया जा सकता है । जैसे – कार , कैफै या फिर देश के किसी भी पब्लिक स्थान पर । जो लोग भोपाल में गैंग चला रहे हैं वह दुनिया में कहीं भी बैठकर इसे क्रियान्वित कर सकते हैं ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

