लोकसभा चुनावNews 

लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कई सांसदों का कटेगा टिकट

लोकसभा चुनाव के होने में काफी कम समय बचा हुआ है ।  ऐसे में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां काफी तेज हो चुकी हैं । चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घर लगातार अहम बैठक चल रही है । जिसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद थे । इसके साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी बैठक में शामिल थे ।

टिकट को लेकर हो रहा बंटवारा

लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए यह बैठक अहम बताई जा रही है । ऐसा माना जा रहा है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर इस बैठक में गहन चर्चा की गई है । गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई सांसदों का टिकट भी काटा जा सकता है और यह संख्या तकरीबन 40 के लगभग बताई जा रही है । अभी इसका कोई राजनैतिक पुष्टिकरण नहीं हुआ है ।

डिफॉल्टर सांसद नहीं लड़ेंगे चुनाव

 

 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर ऐसे आदेश आए हैं कि पिछले चुनाव में डिफॉल्टर रहे सांसद को इस बार चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा ।  इसलिए टिकट काटने का आधार सांसदों का क्षेत्र में प्रदर्शन पूर्ण रूप से हो सकता है ।  भारतीय जनता पार्टी ने इससे पहले भी संकेत दिया था कि जिन सांसदों का प्रदर्शन उनके क्षेत्र में बेहतर नहीं है । उनके टिकट काटकर नए उम्मीदवारों को आने वाले चुनाव में मौका दिया जा सकता है लेकिन अभी तक भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता की ओर से इस अहम बैठक के एजेंडे के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है ।

लोकसभा चुनाव के लिए नई रणनीति

भारतीय जनता पार्टी इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव को हर हाल में जीतना चाहती है । इसके लिए वह नई राजनैतिक रणनीति बनाने की सोच रही है । इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ऐसे सांसदों का जिनका प्रदर्शन उनके क्षेत्र में बेहतर नहीं है । उन्हें हटाकर नए सांसदों को मौका देते हुए वह अपना मार्ग प्रशस्त करना चाहती है ।
भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव को काफी गंभीरता से ले रही है । इसके लिए वह लगातार बैठक कर रही है और आने वाले चुनाव के लिए बेहतर रणनीति बनाने का प्रयास कर रही है ।
राजनीति से जुड़ी हुई और भी मजेदार ख़बरें सिर्फ India Alive पर.
Summary
लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कई सांसदों का कटेगा टिकट - India Alive
Article Name
लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कई सांसदों का कटेगा टिकट - India Alive
Description
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर ऐसे आदेश आए हैं कि पिछले चुनाव में डिफॉल्टर रहे सांसद को इस बार चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment