प्रदूषण वाले पटाखेEnvironment News 

अब बाजार में उपलब्ध होंगे कम प्रदूषण वाले ग्रीन पटाखे

हमारे देश में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार वर्ष में एक बार आता है। ऐसे में देश के हिंदू धर्म के लोग इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। मगर त्यौहार के साथ एक समस्या यह भी देखने को मिली है कि पटाखे जलाने के कारण दीपावली के बाद देशभर में काफी प्रदूषण देखने को मिलता है। यह प्रदूषण देश की राजधानी दिल्ली में काफी खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने घोषणा की है कि इस वर्ष दीपावली में कम प्रदूषण वाले दिन पटाखे मौजूद रहेंगे। यह पटाखे आम पटाखों से 30% कम प्रदूषण करते हैं। ऐसे में लोगों की भावनाओं को आहत किए बिना हम प्रदूषण को नियंत्रित कर सकते हैं। इन पटाखों को केंद्रीय विज्ञान और औद्योगिक परिषद ने निर्देशों के बाद बनाया है।

कम प्रदूषण वाले ग्रीन पटाखे होंगे पर्यावरण के अनुकूल

डॉक्टर हर्षवर्धन

ग्रीन पटाखों को बनाने वाली विज्ञान और औद्योगिक परिषद ने अपनेेेेे वैज्ञानिक साधना के यह बताया कि इस बार बनाए गए तीन पटाखे पर्यावरण के अनुकूल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इनकी कीमत भी आम पटाखों की कीमत से कम होगी। दरअसल पिछले वर्ष लगे पटाखों पर बैन के बाद कुछ इस तरह के पटाखे बनाने के निर्देश दिए गए थे जो कि पर्यावरण के अनुकूल होंहूं। ऐसे में बनाने वाली संस्था ने पटाखों के रसायन के संयोजन में बदलाव कैसे पटाखे तैयार किए हैं। जो कम प्रदूषण वाले ग्रीन पटाखे के नाम से जाने जा रहे हैं। रसायन के संयोजन में बदलाव के कारण इनकी कीमत कम हो गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाया था पटाखों पर प्रतिबंध

दीपावली आने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए पर्यावरण का हवाला दिया था। केंद्र सरकार ने ग्रीन पटाखों की दलील दी थी। मगर यह बात उस समय के व्यापारियों को समझ में नहीं आई थी। इस बार दिल्ली की बाजारों में भारी मात्रा में ग्रीन पटाखे मिलेंगे। जिस पर सुप्रीम कोर्ट भी कोई आपत्ति नहीं करेगा।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

 

Summary
अब बाजार में उपलब्ध होंगे कम प्रदूषण वाले ग्रीन पटाखे
Article Name
अब बाजार में उपलब्ध होंगे कम प्रदूषण वाले ग्रीन पटाखे
Description
पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद अब कम प्रदूषण वाले ग्रीन पटाखे तैयार कर मार्केट में भेज दिए गए हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment