मनोहर पर्रिकर की अंतिम इच्छाFeatured Article News politics हिन्दी लेख 

मनोहर पर्रिकर की अंतिम इच्छा, अब कभी नहीं हो पाएगी पूरी

ये तो सब जानते है कि गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके है। मगर इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले मनोहर पर्रिकर जी ने अपनी अंतिम इच्छा सब के सामने जरूर जाहिर की थी। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि आखिर मनोहर पर्रिकर की अंतिम इच्छा क्या थी और उनकी यह अंतिम इच्छा अब क्यों पूरी नहीं हो पाएगी। दरअसल जब मनोहर पर्रिकर जी ने अपनी अंतिम इच्छा के बारे में बताया था, तब उन्हें खुद भी यह मालूम नहीं था कि उनका कैंसर चौथी स्टेज तक पहुँच चुका है। यहाँ तक कि उन्हें अपनी बीमारी के बारे में भी मालूम नहीं था।

मनोहर पर्रिकर अंतिम संस्कार : पंचतत्व में विलीन हुए दिवंगत गोवा सीएम

मनोहर पर्रिकर की अंतिम इच्छा

गुजरात और हिमाचल में जीत के साथ अब देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार

मनोहर पर्रिकर की अंतिम इच्छा..

गौरतलब है कि अपनी बीमारी से पहले मनोहर पर्रिकर जी ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही थी। जी हां उन्होंने कहा था कि वह अपनी जिंदगी के आखिरी दस साल केवल खुद के लिए ही जीना चाहते है। इसके साथ ही मनोहर पर्रिकर जी ने यह भी कहा था कि उन्होंने देश और राज्य के लिए काफी कुछ किया है। मगर अब वह खुद सुकून से रहना चाहते है। यहाँ तक कि उन्होंने यह भी कहा था कि इस कार्यकाल के बाद न तो वह किसी चुनावी जंग में हिस्सा लेंगे और न ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि तब मनोहर पर्रिकर को वास्तव में इस बात का एहसास नहीं था कि यह सच में उनका आखिरी कार्यकाल ही साबित होगा।

जाने आखिर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार की अंतिम इच्छा क्या थी

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मनोहर पर्रिकर की अंतिम इच्छा अधूरी ही रह गई। वह खुद के लिए जीना चाहते थे, लेकिन किस्मत और जिंदगी ने उन्हें ऐसा करने का मौका ही नहीं दिया। यहाँ तक कि वह अपनी आखिरी सांस तक भी कार्य करते रहे, लेकिन कभी आराम नहीं किया। शायद यही उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान है।

राजनीतिक हस्तियों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
मनोहर पर्रिकर की अंतिम इच्छा, अब कभी नहीं हो पाएगी पूरी  India Alive
Article Name
मनोहर पर्रिकर की अंतिम इच्छा, अब कभी नहीं हो पाएगी पूरी India Alive
Description
इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले मनोहर पर्रिकर जी ने अपनी अंतिम इच्छा सब के सामने जरूर जाहिर की थी। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि आखिर मनोहर पर्रिकर की अंतिम इच्छा क्या थी और उनकी यह अंतिम इच्छा अब क्यों पूरी नहीं हो पाएगी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment