दिव्या भारती के आखिरी पलBollywood Entertainment Featured Article हिन्दी लेख 

दिव्या भारती के आखिरी पल, कुछ इस तरह से बीते थे

यूँ तो दिव्या भारती का निधन हुए कई साल बीत चुके है, लेकिन आज हम आपको उनके जीवन के आखिरी पलो से जुडी कुछ खास बातें बताने वाले है। यानि दिव्या भारती के आखिरी पल किस तरह से बीते थे, ये आज हम आपको बताएंगे। बता दे कि दिव्या ने काफी कम उम्र में ही कामयाबी हासिल कर ली थी। यही वजह है कि उन्हें साइन करने के लिए कई निर्माता निर्देशकों की लाइन लगी रहती थी। बहरहाल दिव्या भारती की मासूमियत और उनके अभिनय ने सभी दर्शको का दिल जीत लिया था। वही अगर हम उनकी मौत वाली रात की बात करे तो पांच अप्रैल साल 1993 को दिव्या भारती चेन्नई से अपनी एक फिल्म की शूटिंग पूरी करके मुंबई आई थी।

दिव्या भारती के आखिरी पल

दिव्या भारती के आखिरी पल..

http://दिव्या भारती ने जाते जाते इस बॉलीवुड अभिनेत्री को बना दिया सुपरस्टार

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसके बाद वह शूटिंग के लिए हैदराबाद जाने वाली थी, लेकिन फ्लैट की डील फाइनल करने के कारण वह हैदराबाद नहीं गई। दरअसल उस दिन दिव्या के पैर में चोट भी लगी थी और उन्हें अपने नए घर की डील भी साइन करनी थी। इस दौरान उनके फ्लैट में उनकी बेहद अच्छी दोस्त और ड्रेस डिज़ाइनर नीता भी उनके साथ ही थी। ऐसे में सब लोग आपस में काफी हंसी मजाक कर रहे थे।

तभी दिव्या भारती अपने फ्लैट की खिड़की के पास जा कर खड़ी हो गई। जहाँ कोई ग्रिल नहीं थी। बस इसी दौरान अचानक दिव्या भारती का पैर खिड़की से फिसल गया और वह सीधा नीचे जा गिरी। जिसके बाद उन्हें फ़ौरन अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन हॉस्पिटल के वार्ड में ही उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। जी हां महज उन्नीस साल की उम्र में वह इस दुनिया को छोड़ कर चली गई।

हालांकि दिव्या भारती के आखिरी पल ही नहीं बल्कि उनकी मौत भी आज तक एक रहस्य बनी हुई है।

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
दिव्या भारती के आखिरी पल, कुछ इस तरह से बीते थे   India Alive
Article Name
दिव्या भारती के आखिरी पल, कुछ इस तरह से बीते थे India Alive
Description
यूँ तो दिव्या भारती का निधन हुए कई साल बीत चुके है, लेकिन आज हम आपको उनके जीवन के आखिरी पलो से जुडी कुछ खास बातें बताने वाले है। यानि दिव्या भारती के आखिरी पल किस तरह से बीते थे, ये आज हम आपको बताएंगे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment