लालू यादवNews 

इस बार के बिहार चुनाव के लिए लालू यादव ने तैयार किया नया नारा, है बेहद मजेदार

बाकी के प्रदेशों की तरह अब बिहार में भी चुनावी बयार छा रहा है, हम जानते ही हैं कि अब जल्द ही इस राज्य में भी चुनाव होने वाला है। वहीं ये भी सच है कि अभी हाल ही में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी रंग बदलता हुआ नजर आया अब देखना ये है कि इस बार के चुनावी बयार राजधानी दिल्ली और बिहार में बहार ला रही है। क्योंकि इसकी तैयारियां दोनों राज्यों में जोरों सोरों से देखने को मिल रही है दिल्ली में नूरा कुश्ती का दौर तो शुरू हो ही गया है इसके साथ ही साथ बिहार में भी बाताबाती हो रही है।

इस बात का असर तब समझ में आया जब आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बेबाक अंदाज और ठेठ बोली वाली शैली के लिए पहचाने जाने वाले लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। जी हां इस बार यानि की साल 2020 में उन्होंने सीएम नीतीश को सत्ता से हटाने के लिए अपील की है। यही नहीं उन्होने सीएम नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए तो बकायदा नारा भी गढ़ लिया और शनिवार को उसका ऐलान भी किया है।

क्या है लालू यादव का नारा

दरअसल जदयू-भाजपा सरकार पर करारा हमला बोलते हुए चारा घोटाला मामले में रांची की एक जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार में शासन को जीरो नंबर दिया है। इस दौरान उन्होंने नीति आयोग की एक हालिया रिपोर्ट का भी जिक्र किया। इनसबके बीच आरजेडी और जेडीयू के बीच पोस्टरों के जरिए हुई हालिया जुबानी जंग के बाद लालू ने ट्विटर पर पोस्ट किया, “दो हज़ार बीस, हटाओ नीतीश।”

नए साल के शुरू होते ही पीएम मोदी ने किसानों को दिया ये बड़ा तोहफा, मिलेंगे इतने पैसे

हमेशा की तरह लालू ने इस बार भी अपने अनोखे अंदाज में कहा, तनिक उनसे भी चेक कर लो अपने 15 साल का हिसाब करिएगा या सिर्फ पोस्टर में ही फड़फड़ाइयेगा? उन्होंने कहा, जब पंख न हो तो उड़ने की ज़िद नहीं करते, बेकार गिर पड़के घायल हो जाएंगे, क्या फ़ायदा। ऐसा इसलिए कहा क्योंकि पिछले कई सालों से बिहार को सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य बताया जा रहा है। ये आंकड़ा राज्यों के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मानदंडों पर आकलन करता है।

Related posts

Leave a Comment