बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने इस खिलाड़ी को माना बेस्ट वनडे प्लेयर
मंगलवार को खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 28 रनों से हराकर यह मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत अब सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाला दूसरा देश बन गया है। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है। भारतीय टीम का विश्व कप में यह आठवां मैच था। इस मैच को मिला दिया जाए तो भारत ने अब तक आठ मैचों में छह मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है तो एक मैच बारिश की वजह से ड्रा रहा। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने मिलाजुला प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने आसानी से यह मैच जीत लिया।
विराट कोहली ने की रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की तारीफ
मैच खत्म होने के बाद बयान देते हुए विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने वाले रोहित शर्मा को बेस्ट वनडे प्लेयर स्वीकार किया है। उन्होंने खुद अपने मुंह से यह बात कही कि रोहित शर्मा को बेस्ट वनडे प्लेयर मानता हूं। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कहा कि जब भी हार्दिक पांड्या दबाव में होते हैं। उसके बाद वह अच्छा कमबैक करते हैं। आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक पांड्या मात्र 2 गेंदों में 0 रन बनाकर पवेलियन वापस चले गए थे। मगर उन्होंने गेंदबाजी के दौरान तीन विकेट लेकर इसकी भरपाई कर ली।
बांग्लादेश की टीम की भी की तारीफ
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश की टीम की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा भले ही बांग्लादेश यह मैच हार गया हो मगर उसने आखिरी तक हमें कड़ी टक्कर दी। हमें आखिरी विकेट तक मैच जीतने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। बांग्लादेश की टीम तब तक मैच में बनी हुई थी जब तक उसका आखिरी विकेट नहीं गिर गया। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की टीम ने इस विश्व कप में कई बड़ी बड़ी टीमों को टककर दी।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



