मशहूर कॉमेडियन अतुल खत्री ने उड़ाया पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मजाक
इन दिनों मुंबई में भीषण बारिश हो रही है। बारिश के कारण मुंबई का माहौल अस्त-व्यस्त हो चुका है। इस बारिश के कारण कई लोग बेघर हो चुके हैं तथा कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे मौके पर मशहूर कॉमेडियन अतुल खत्री ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि धोनी को मुंबई लाओ और मुंबई को बारिश से बचाओ। उन्होंने कहा कि धोनी ही एक ऐसे शख्स हैं जो कि मुंबई की बारिश को धीमा कर सकते हैं। दर्शन अतुल खत्री ने तंज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर कसा था। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में धीमी बल्लेबाजी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कई भारतीय पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी की काफी आलोचना कर चुके हैं।
विश्व कप में धोनी कर रहे हैं धीमी बल्लेबाजी
दरअसल विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी ने भारतीय टीम में मध्यक्रम की समस्याओं को और भी बढ़ा दिया है। विश्व कप में धोनी पिछले कुछ मैचों में धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 52 गेंद पर केवल 28 रन बनाए। जिसके बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी उनकी आलोचना की थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ धोनी 61 गेंदों पर 56 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के खिलाफ आखिर के 10 ओवरों में धोनी की बल्लेबाजी के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। धोनी ने इस गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली थी। जिसके कारण टीम यह मैच हार गई थी और भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर प्रश्न चिन्ह लग गया था।
कई दिग्गजों ने की है धोनी की आलोचना
मशहूर कॉमेडियन अतुल खत्री के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर रह चुके सौरव गांगुली ,सचिन तेंदुलकर, संजय मांजरेकर और आकाश चोपड़ा जैसे क्रिकेट दिग्गजों ने भी धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर चिंता जाहिर की है। वहीं अगर फैंस की बात करें तो अब कुछ लोग धोनी को सन्यास लेने की सलाह भी दे रहे हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



