जानिए क्या है मॉब लिंचिंग पर स्वरा भास्कर का बयान
स्वरा भास्कर बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है जो अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक अच्छा नाम तो बना रही थी लेकिन हाल ही में उन्होंने राजनीति और राजनीतिक मुद्दों से प्रभावित होकर देश के एक तरफे से मुद्दों पर बोलना शुरू कर दिया। जिसके बाद वो ट्विटर पर हमेशा ट्रोल होती हुई नजर आती हैं। हाल ही में उनके एक और ट्वीट से सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ था और अब स्वरा भास्कर का मॉब लिंचिंग पर बयान आया है।
क्या है स्वरा का बयान –

स्वरा भास्कर ने एक पत्र लिखते हुए मॉब लिंचिंग पर बयान दिया है कि आखिर मॉब लिंचिंग के बारे में उनका क्या कहना है और वह उस बारे में क्या सोचती हैं उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र के जरिए अपने मन की बात कही है और इस बात की इच्छा जाहिर की है कि वह पिछले 4 सालों से इस मुद्दे पर बोलना चाहती हैं और इसके लिए कानून भी दिया गया है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि मॉब लिंचिंग पर स्वरा भास्कर का क्या बयान है।
कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार में उतरी स्वरा भास्कर, दिया नया नाम
स्वरा भास्कर ने अपने पत्र में लिखा है कि – “मुझे विश्वास है कि यह बहुत सराहनीय है कि हमारे देश में कलाकार, फिल्म निर्माता, लेखक हर मुद्दे पर बोलने के लिए तैयार रहते हैं और उनके इस काम को देखकर मुझे लगता है कि समाज में जो कुछ भी हो रहा है वह उससे प्रभावित हैं। मैं पिछले 3-4 साल से मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर बोलना चाहती हूं और मानव सुरक्षा को लेकर भी कानून दिया गया है।”
चुनाव में वोट देने को लेकर अनुपम खेर और स्वरा भास्कर के बीच में ट्विटर पर छिड़ी जंग
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है जैसे प्रेम रतन धन पायो, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, जैसी फिल्मों ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई थी लेकिन मॉब लिंचिंग पर स्वरा भास्कर का बयान काफी महत्वपूर्ण नजरिए से देखा जा रहा है क्योंकि स्वरा अक्सर अपने विवादित ट्वीट और विवादित बयान के लिए अब पहचान बनाने लगी हैं और यही वजह है कि स्वरा भास्कर का मोब लिंचिंग पर बयान काफी सुर्खियों में छाया हुआ है।
अलीगढ़ मामले पर स्वरा भाष्कर हुईं ट्रोल, लोगों ने ऐसे मारे ताने

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

