जाने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीना पाठक के बारे में कुछ दिलचस्प और बेहतरीन बातें
आज हम बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है, जिसे आप सब बखूबी जानते है. जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीना पाठक की बात कर रहे है. बहरहाल आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस दीना पाठक के बारे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातें बताने जा रहे है, जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे. गौरतलब है कि दीना पाठक ने बॉलीवुड में ज्यादातर दादी और माँ का किरदार ही निभाया है. बता दे कि उनका जन्म 1922 में हुआ था और वह अपने जीवन के शुरुआती दौर में ही थिएटर से जुड़ गई थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीना पाठक के बारे में कुछ दिलचस्प और बेहतरीन बातें..
जी हां उन्होंने कई हिंदी और गुजराती नाटकों में भी काम किया था. यहाँ तक कि उनकी पहली फिल्म भी गुजराती ही थी. हालांकि इसके बाद उन्हें काफी लम्बे समय तक फिल्मो में काम करने का मौका नहीं मिला. इसके बाद साल 1966 में उन्हें दोबारा फिल्मो में काम करने का मौका मिला. वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि दीना पाठक ने बॉलीवुड में सौ से भी ज्यादा फिल्मो में काम किया है. गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीना पाठक की सबसे मशहूर फिल्मे चितचोर, गोलमाल, सात हिंदुस्तानी, किनारा, खूबसूरत और आंखे आदि है. इसके इलावा बहुत कम लोग जानते है कि दीना पाठक की दो बेटियां भी है. जो बेहद अच्छी बॉलीवुड एक्ट्रेस है.
पंकज कपूर और नसीरुद्दीन शाह की सास है बॉलीवुड एक्ट्रेस दीना पाठक..
जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सुप्रिया पाठक और रत्ना पाठक ये दोनों ही दीना पाठक की बेटियां है. यहाँ तक कि इन तीनो ने इधर उधर नाम के एक शो में एक साथ काम भी किया है. गौरतलब है कि सुप्रिया पाठक ने अभिनेता पंकज कपूर से शादी की है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो दीना पाठक पंकज कपूर की सास है. इसके इलावा उनकी दूसरी बेटी रत्ना पाठक ने नसीरुद्दीन शाह से शादी की है और इनके दो बच्चे भी है. यानि अगर इस लिहाज से देखा जाए तो नसीरुद्दीन शाह और पंकज कपूर दोनों ही दीना पाठक के दामाद है.
हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीना पाठक अपनी दोनों ही बेटियों की शादी से कुछ ज्यादा खुश नहीं थी. वो इसलिए क्यूकि सुप्रियां और रत्ना पाठक दोनों ने ही पहले से शादीशुदा व्यक्ति से शादी की थी. जी हां रत्ना पाठक नसीरुद्दीन शाह और सुप्रिया पाठक पंकज कपूर की दूसरी पत्नी है. यही वजह है कि दीना पाठक अपनी दोनों बेटियों की शादी से खुश नहीं थी. गौरतलब है कि दीना पाठक को संगीत नाटक अकेडमी अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था. मगर ये बेहद अफ़सोस की बात है कि दीना पाठक साल 2002 में हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गई.
बहरहाल बॉलीवुड एक्ट्रेस दीना पाठक और उनके अभिनय के बारे में आपकी क्या राय ये हमें जरूर बताइयेगा.
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।




