सोनिया गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी ने कहा कुछ ऐसा कि चारो तरफ मच गया हंगामाBreaking News Featured Article Humor Interesting News politics Social Media Trending हिन्दी लेख 

सोनिया गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी ने कहा कुछ ऐसा कि चारो तरफ मच गया हंगामा

आज कल राजनीती गलियारों का बाजार काफी गर्माया हुआ है. जी हां जहाँ एक तरफ पूरा देश आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साहित है. वही दूसरी तरफ हाल ही में बीजेपी पार्टी की सदस्य स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी के खिलाफ कुछ ऐसा कह दिया है कि उनके ब्यान के बाद चारो तरफ हंगामा मच गया है. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कुछ दिन पहले स्मृति ईरानी का एक जोरदार इंटरव्यू हुआ था. जिसमे उन्होंने अमित शाह के पक्ष में कई बातें कही थी. इसके इलावा स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी के खिलाफ और कांग्रेस पार्टी के विरोध में कई बातें जनता के सामने रखी थी. तो चलिए आपको भी बताते है कि स्मृति ईरानी ने अपने इंटरव्यू के दौरान सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ क्या क्या कहा था.

सोनिया गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी ने कहा कुछ ऐसा कि चारो तरफ मच गया हंगामा

सोनिया गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी ने कही बड़ी बात ..

गौरतलब है कि जैसे जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे एक दूसरे पर इल्जाम लगाने का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है. ऐसे में भाजपा मंत्री स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी के खिलाफ एक बड़ा ब्यान दिया है. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि स्मृति ईरानी का यह ब्यान सोहराबुद्दीन से जुड़ा हुआ है. जी हां स्मृति ईरानी का कहना है कि अमित शाह को कांग्रेस के शासनकाल में काफी प्रताड़ित किया गया था. केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही उनके परिवार को भी खूब परेशान किया गया था. अब जाहिर सी बात है कि जब कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी पर ऐसा इल्जाम लगेगा, तब कांग्रेस पार्टी इसे कैसे बर्दाश्त करेगी.

बहरहाल स्मृति ईरानी की ब्यानबाजी केवल यही खत्म नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस संरक्षक सोनिया गांधी को लेकर ये कहा कि अमित शाह को फंसाने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि सोनिया गांधी ही थी. जी हां स्मृति ईरानी का कहना है कि सोनिया गांधी ने ही सीबीआई की शक्ति का गलत तरीके से इस्तेमाल किया था. जिसके कारण अमित शाह बुरी तरह से फंस गए थे. इसके बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि साल 2010 में भाजपा अध्यक्ष से राजनीतिक बदला लिया गया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वास्तव में कोर्ट ने यह माना है कि राजनीतिक कारणों की वजह से ही अमित शाह पर वह केस थोपे गए थे.

 

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो स्मृति ईरानी ने न केवल सोनिया गांधी के खिलाफ बहुत कुछ कहा, बल्कि अमित शाह के समर्थन में भी काफी जोरदार ब्यान दिया. बहरहाल हम आपसे जानना चाहते है कि स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी के खिलाफ जो कुछ भी कहा, क्या वो सही है.

 

 

राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
सोनिया गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी ने कहा कुछ ऐसा कि चारो तरफ मच गया हंगामा
Article Name
सोनिया गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी ने कहा कुछ ऐसा कि चारो तरफ मच गया हंगामा
Description
स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी के खिलाफ और कांग्रेस पार्टी के विरोध में कई बातें जनता के सामने रखी थी. तो चलिए आपको भी बताते है कि स्मृति ईरानी ने क्या कहा
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

One Thought to “सोनिया गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी ने कहा कुछ ऐसा कि चारो तरफ मच गया हंगामा”

  1. Lovey

    Absolutely correct,All alligators against Amit Bhai Shah were conspiracy corrupt congress specially Sonia Gandhi

Leave a Comment