जूही चावलाBollywood Entertainment Featured Article Knowledge News हिन्दी लेख 

जाने आखिर क्यों जूही चावला से नाराज हो कर इस बॉलीवुड स्टार ने उन्हें अपनी 11 फिल्मो से कर दिया था बाहर

ये तो सब जानते है कि जूही चावला बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक है. जी हां नब्बे के दशक में जूही ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्मे दी है. हालांकि आज कल वो बॉलीवुड दुनिया से थोड़ी दूर है. मगर फिर भी उनकी सुपरहिट फिल्मो को कभी भुलाया नहीं जा सकता. वैसे आज हम आपको बॉलीवुड के उस सुपरस्टार के बारे में भी बताना चाहते है, जिन्होंने जूही चावला से नाराज हो कर उन्हें अपनी ग्यारह फिल्मो से बाहर निकाल दिया था. अब एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए ग्यारह फिल्मे क्या मायने रखती है, ये तो आपको मालूम ही होगा. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि गोविंदा ही थे.

अब यूँ तो जूही चावला और गोविंदा कई फिल्मो में एक साथ काम कर चुके है. यहाँ तक कि दर्शक इन दोनों को फ़िल्मी परदे पर एक साथ देख कर काफी खुश भी होते थे. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो गोविंदा और जूही काफी अच्छे दोस्त बन चुके थे. मगर साल 1992 में डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म बोल राधा बोल में काम करने के बाद बॉलीवुड में जूही चावला का स्टारडम काफी बढ़ गया था. यहाँ तक कि इसके बाद हर निर्देशक जूही चावला को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था.

गोविंदा ने जूही चावला से नाराज हो कर उन्हें 11 फिल्मो से किया बाहर..

 

गोविंदा ने जूही चावला से नाराज हो कर उन्हें 11 फिल्मो से किया बाहर..

गौरतलब है कि इसके बाद साल 1994 में विमल कुमार ने जूही चावला और गोविंदा को अपनी फिल्म दुलारा के लिए साइन कर लिया. आपको जान कर हैरानी होगी कि इसी फिल्म के कारण गोविंदा ने जूही चावला से नाराज हो कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था. दरअसल इस फिल्म के दौरान जूही चावला को यश राज फिल्म्स से डर फिल्म करने का ऑफर भी मिला था.

अब जाहिर सी बात है कि यश राज बैनर के साथ काम करने का सपना तो हर एक्टर और एक्ट्रेस देखता है. ऐसे में जूही भी इस ऑफर को मना नहीं कर पाई और उन्होंने यह फिल्म करने के लिए हां कर दी. हालांकि इस फिल्म के कारण उन्होंने दुलारा फिल्म करने से मना कर दिया. वही जब गोविंदा को इस बात का पता चला तो वह जूही से नाराज हो गए. बता दे कि जूही ने डर फिल्म में काम करने के लिए गोविंदा के साथ साइन की गई फिल्म में काम करने से मना कर दिया था.

यही वजह है कि गोविंदा जूही चावला से नाराज हो गए. गौरतलब है कि गोविंदा शुरू से ही केवल कुछ निर्धारित एक्ट्रेस के साथ काम करते थे. मगर इस घटना के बाद गोविंदा ने अपने सभी निर्माता और निर्देशकों से यह कह दिया था कि अब वो जूही चावला के साथ काम नहीं करेंगे. ऐसे में गोविंदा ने जो ग्यारह फिल्मे जूही चावला के साथ साइन की थी, जूही को उन सभी फिल्मो से बाहर कर दिया गया.

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो जूही को एक फिल्म के कारण ग्यारह फिल्मो का नुक्सान झेलना पड़ा.

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

Related posts

Leave a Comment