ईशा गुप्ता की आंखों में लगा पीला रंग !
ईशा गुप्ता बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मों में अपने किरदार को बखूबी निभाया और इसी वजह से बॉलीवुड में उनका नाम बेहतरीन अदाकाराओं में गिना जाता है। लेकिन ईशा गुप्ता को इन दिनों शायद पीला रंग ज्यादा पसंद आ गया है। जी हां, ईशा गुप्ता को पीला रंग इसलिए पसंद आ गया है, क्योंकि ईशा गुप्ता की आंखों के ऊपर इन दिनों पीला रंग देखा गया है…. तो चलिए जानते हैं इस रंग के पीछे ईशा गुप्ता ने क्या राज छिपाया है।
पीला रंग का राज़ ग़हरा –
दरअसल ईशा गुप्ता की आंखों के ऊपर जिस पीले रंग की बात हो रही है दरअसल वह पीला रंग नहीं बल्कि एक मेकअप है। जिसको ईशा गुप्ता ने ही खूबसूरत दिखने के लिए करवाया है। जी हां, ईशा गुप्ता ने एक ऐसा मेकअप करवाया है जिसकी वजह से उनकी आंखों के ऊपर का हिस्सा पीले रंग का दिख रहा है। हालांकि पहली बार देखने पर ऐसा लगता है कि ईशा गुप्ता ने जानबूझकर ऐसा किया है लेकिन जब हमने इसकी जांच पड़ताल की तो पता चला कि ईशा गुप्ता ने ब्यूटी टिप्स अपनाई है।
ईशा गुप्ता वैसे भी बेहतरीन मेकअप और कपड़ों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इन दिनों उन्होंने ऐसा मेकअप स्टाइल रखा हुआ है जिसकी वजह से वह अपने मेकअप के कारण चर्चा में बनी हुई हैं, और इस बार ईशा गुप्ता ने अपना मेकअप आर्वेबीग से करवाया है। ईशा गुप्ता के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में केवल ईशा गुप्ता का चेहरा ही नजर आ रहा है और उन्होंने हल्के मैट कलर की लिपस्टिक का भी इस्तेमाल किया है। बता दें कि ईशा गुप्ता ने पहले कई ऐसी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से शेयर किया है जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रॉल किया गया था।
गौरतलब है कि ईशा गुप्ता ने बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी बोल्डनेस के चर्चे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले ईशा गुप्ता ने सेमी न्यूड की हदों को पार करते हुए कई ऐसी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से शेयर किया था जिसकी वजह से वह सुर्खियों में छाई हुईं थीं लेकिन उन्हें ट्रॉलर्स का शिकार भी होना पड़ा था, हालांकि इन दिनों ईशा गुप्ता के द्वारा शेयर किए जाने वाले पोस्ट और वीडियो उतने विवादित नहीं रहते जितना ईशा गुप्ता के द्वारा शेयर किए जाने के लिए वीडियो पहले विवादित हुआ करते थे।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

