अचानक बिगड़ी इरफान खान की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के इस अस्पताल में हुए भर्ती
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान बिते दिनों अपने मां के निधन की खबर को लेकर सुर्खियों में थें लेकिन आज एक बड़ी खबर आई है जो इनको लेकर है। जी हां दरअसल अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। आपको बताते चलें कि इरफान मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।

अभी कुछ ही दिन पहले इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया था जब ये खबर मिली थी कि लॉकडाउन में घर से दूर होने के कारण एक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मां के अंतिम दर्शन किए थे। हालांकि इस समय इरफान मुंबई में हैं, ये पहली बार नहीं है जब इरफान की तबीयत को लेकर उनके फैन्स चिंतित हैं बल्कि इससे पहले भी दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को अपनी बीमारी का पता चला था।
चांद दिखते ही पीएम मोदी ने दी रमजान की बधाई, कोरोना से जंग जीतने की कामना
इरफान की तबीयत को लेकर आई बुरी खबर
उन्होंने खुद अपने फैंस को यह शॉकिंग खबर दी थी। उन्होंने ट्वीट कर अपनी बीमारी का खुलासा किया था-जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है।

