चांद दिखते ही पीएम मोदी ने दी रमजान की बधाई, कोरोना से जंग जीतने की कामना
जहां एक तरफ देश कोरोना की लड़ाई लड़ रहा है वहीं दूसरी ओर देश में एक बार फिर से त्योहार वाला सीजन भी शुरू हो गया है। जी हां क्योंकि आज देश के कई हिस्सों में चांद दिख चुका है, जिसके साथ ही रमजान के पवित्र माह की शुरुआत भी हो गई है। इसी दौरान पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी है।
कोरोना वायरस के संकट से गुजर रहे देश के मुसलमान शनिवार को रमजान के पवित्र महीने का पहला रोजा रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘रमजान मुबारक! मैं सभी की सुरक्षा, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। यह पवित्र महीना अपने साथ प्रचुर मात्रा में दया, सद्भाव और करुणा लेकर आए।

पीएम मोदी का स्पेशल लेटर एक विशेष रिक्शावाले के नाम
इतना ही नहीं हम वर्तमान में चल रही कोविड-19 के खिलाफ जंग में जीत हासिल करें और एक स्वस्थ ग्रह बनाने में सफलता प्राप्त करें।’ महामारी के बीच दुनियाभर के मुसलमान इस साल रमजान को बहुत अलग ढंग से देख रहे हैं। मौजूदा हालात में रमजान के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस भी कह चुके हैं कि आतिथ्य और उदारता की इस्लामी परंपरा ऐसे समय में एक सबक है जब संघर्षरत क्षेत्रों के लोगों और संवेदनशील आबादी को गंभीर नतीजे भुगतने पड़ते हैं।
गुटेरस ने कहा था, सबसे पवित्र माह रमजान में मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं। यह निश्चित रूप से बहुत ही अलग रमजान होगा। स्वाभाविक तौर पर सामुदायिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।

