निक जोनसEntertainment Featured Article Hollywood Interesting Trending हिन्दी लेख 

निक जोनस से जुडी कुछ दिलचस्प बातें, एक बार आप भी जरूर पढ़े

वैसे तो हमारे भारत देश में निक जोनस को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति के रूप में ही जाना जाता है . मगर यदि हम हॉलीवुड की बात करे तो वहां निक जोनस को बच्चा बच्चा तक जानता है. बहरहाल आज हम आपको निक जोनस से जुडी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे है. हमें यकीन है कि आपको ये दिलचस्प बातें पढ़ कर काफी मजा आएगा. अब जाहिर सी बात है कि निक जोनस एक ऐसे सेलिब्रिटी है जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है. ऐसे में हम आपको निक जोनस से जुडी कुछ खास बातों से रूबरू करवाना चाहते है. गौरतलब है कि निक का जन्म उन्नीस सितम्बर 1992 को अमेरिका के टैक्सेस शहर में हुआ था.

निक जोनस से जुडी कुछ दिलचस्प बातें..

हालांकि उनकी शुरुआती शिक्षा तो उनके घर में ही हुई थी. मगर बाद में उनके पिता ने उन्हें ईस्टर्न क्रिस्टेन हाई स्कूल में दाखिल करवा दिया था. वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि बड़े बड़े काम करने वाले निक जोनस ने अपने पहले गाना एक सैलून में गाया था. जी हां उस समय इनकी उम्र महज छह साल की थी. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो निक बचपन से ही काफी टैलेंटेड थे. बहरहाल निक ने अपने पिता के साथ मिल कर जॉय टू द वर्ल्ड संगीत भी लिखा था. केवल इतना ही नहीं इसके इलावा बारह साल की उम्र में इन्होने एक एल्बम में काम भी किया था. हालांकि ये बात अलग है कि ये एल्बम बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी. मगर इसके बावजूद भी निक ने कभी हार नहीं मानी और आगे बढ़ते रहे.

बता दे कि इसके बाद निक की कोशिशे रंग लाई और साल 2004 में सोनी संगीत कंपनी के कलम्बिया रिकॉर्ड्स ने निक को उनका पहला एल्बम बनाने का मौका दिया. इस एल्बम को निक ने अपने बड़े भाई केविन और जो के साथ मिल कर बनाया था. जी हां इन तीनो भाइयों ने मिल कर अपना एक बैंड बनाया और फिर बहुत ही खूबसूरत एल्बम बनाया. बहरहाल इनके बैंड का नाम जोनस ब्रदर्स है. गौरतलब है कि इस बैंड ने अपना पहला एल्बम करीब साल 2006 में रिलीज़ किया था. जिसका नाम इट्स अबाउट टाइम रखा गया. बस इसके बाद तो निक ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और काफी बेहतरीन फिल्मे तथा एल्बम बनाई. बता दे कि आज निक के पास 120 करोड़ रूपये से ज्यादा की सम्पत्ति मौजूद है.

बहरहाल ये निक जोनस से जुडी कुछ ऐसी बातें थी जो उनके जीवन में काफी महत्व रखती है.

हॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
निक जोनस से जुडी कुछ दिलचस्प बातें, एक बार आप भी जरूर पढ़े - India Alive
Article Name
निक जोनस से जुडी कुछ दिलचस्प बातें, एक बार आप भी जरूर पढ़े - India Alive
Description
निक जोनस को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति के रूप में ही जाना जाता है . मगर यदि हम हॉलीवुड की बात करे तो वहां निक को बच्चा बच्चा तक जानता है.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment