बेटी को ससुराल भेजनाFeatured Article Interesting mythology Opinion हिन्दी लेख 

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस दिन बेटी को ससुराल भेजना अशुभ माना जाता है

यूँ तो धार्मिक शास्त्रों में इंसान की सहूलियत के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई है. जी हां ऐसी बातें जिन्हे हर इंसान को अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए. मगर आज हम आपको एक ऐसी जानकारी से रूबरू करवाना चाहते है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे. गौरतलब है कि धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस दिन अपनी बेटी को ससुराल भेजना अशुभ माना जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ऐसा माना जाता है कि बुधवार के दिन न तो किसी व्यक्ति को यात्रा करनी चाहिए और न ही अपनी बेटी को ससुराल भेजना चाहिए. हालांकि आज के मॉडर्न जमाने में बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो इन बातों पर यकीन करते होंगे. मगर वो कहते है न कि जो बातें शास्त्रों में कही गई है, उनमे कुछ तो सच्चाई जरूर होगी.

शास्त्रों के अनुसार इस दिन बेटी को ससुराल न भेजे..

दरअसल शास्त्रों के अनुसार अगर बुधवार के दिन किसी यात्रा पर जाया जाएँ या बुधवार के दिन बेटी को ससुराल के लिए भेजा जाएँ तो ऐसे में इस यात्रा का बुरा परिणाम भी हो सकता है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो बुधवार के दिन बेटी को ससुराल भेजना अशुभ माना जाता है. इसलिए अगर हो सके तो बुधवार के दिन कभी अपनी बेटी को मायके से ससुराल न भेजे. इसके साथ ही इस किस्से को लेकर एक कथा भी शास्त्रों में काफी प्रचलित है. जी हां कथा के अनुसार बुध चंद्र को अपना शत्रु मानता है. मगर दूसरी तरफ चंद्र बुध को अपना शत्रु नहीं मानता.

बहरहाल ज्योतिष में चंद्र को यात्रा का कारक माना जाता है. इसके इलावा बुध को व्यापार या किसी भी आय व्यय का कारक माना जाता है. ऐसे में बुधवार के दिन व्यापार से संबंधित किसी भी तरह की यात्रा करना नुकसानदायक भी हो सकता है. केवल इतना ही नहीं इसके इलावा अगर बुध खराब दिशा में हो तो इससे कोई दुर्घटना भी हो सकती है. इसलिए अगर आप अपनी बेटी से प्यार करते है और उसका भला चाहते है तो उसे बुधवार के दिन ससुराल न भेजे. बता दे कि इस दिन बेटी को ससुराल भेजने से उसके ससुराल वालो से संबंध खराब हो सकते है.

बहरहाल हम तो यही कहेंगे कि बुधवार के दिन बेटी को ससुराल भेजना अशुभ माना जाता है. इसलिए आप इस दिन से जरा सावधान ही रहे. बता दे कि ये कोई अंध विश्वास नहीं बल्कि आपका धार्मिक बातों के प्रति विश्वास ही कहलायेगा.

धार्मिक शास्त्रों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment