जिम्नास्ट दीपा कर्माकरSports Trending 

भारत की महिला जिम्नास्ट दीपा कर्माकर को बार्बी लुकलेस द्वारा किया गया सम्मानित

भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर पहली भारतीय महिला हैं जिसने रियो ओलंपिक में भाग लिया था। जिम्नास्ट दीपा कर्माकर वह महिला है जिन्होंने पहले बार किसी वैश्विक कार्यक्रम में स्वर्ण पदक भारत को जिम्नास्टिक के लिए दिलाया है।
अमेरिका की सबसे बड़ी खिलौना बनाने वाली कंपनी मेटेल की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर 17 विभिन्न देशों की सफल महिलाओं को सम्मानित करते हुए मेटेल कंपनी ने उनकी हूबहू बार्बी डॉल बनाई। जिनमें से एक हमारे देश भारत की जिमनास्ट दीपा कर्माकर भी शामिल हैं।
भले ही वह रियो ओलिंपिक में एक पॉइंट से ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं हो लेकिन उन्होंने रियो ओलंपिक में लाखों करोड़ों दिलों जीत लिए थे। इसी का नतीजा यह है कि वह मेटल कंपनी द्वारा चुने गए उन 17 महिलाओं में से एक हैं जिन्होंने युवाओं को प्रेरित करने में अपनी भूमिका निभाई है।
आपको बता दें कि कंपनी के इस कैंपेन में 18 से 85 साल के बीच की महिलाओं को शामिल किया है। इसमें खिलाड़ी के अलावा मॉडल, सोशल एक्टिविस्ट और पत्रकार भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि मेटेल कंपनी की 60वीं वर्षगांठ पर सम्मानित की जाने वाली वह 17 महिलाएं दीपा कर्माकर (भारत), यारा शाहिदी (संयुक्त राज्य अमेरिका), नाओमी ओसाका (संयुक्त राज्य अमेरिका), केल्सिया बॉलेरिनी (संयुक्त राज्य अमेरिका),  एडवुए एबोः (यूनाइटेड किंगडम), क्रिस्टीना वोगेल (जर्मनी), मेलोडी रॉबिन्सन (न्यूजीलैंड), मारियाना कोस्टा (पेरू), इता बटरोस (ऑस्ट्रेलिया) और लिसा अज़ुलेओस (फ्रांस) शामिल हैं।
Summary
भारत की महिला जिम्नास्ट दीपा कर्माकर को बार्बी लुकलेस द्वारा किया गया सम्मानित
Article Name
भारत की महिला जिम्नास्ट दीपा कर्माकर को बार्बी लुकलेस द्वारा किया गया सम्मानित
Description
जिम्नास्ट दीपा कर्माकर पहली भारतीय महिला हैं जिसने रियो ओलंपिक में भाग लिया था। कर्माकर वह महिला है जिन्होंने किसी वैश्विक में स्वर्ण पदक दिलाया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment