लीवर की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है, हल्दी का प्रयोग
हल्दी न केवल एक मसाले के रूप में प्रयोग होता है, बल्कि इसमें कई सारे औषधीय गुण भी होते हैं। सौंदर्य प्रसाधनों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा, पेट और आघात जैसे गंभीर रोगो से उबरने में हल्दी अत्यंत उपयोगी होती है।
हल्दी, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बहुत इजाफा करता है । ये हमारे शरीर को कई सारी बीमारियों से बचाता है। इसमें पाया जाने वाला लिपोपोलिसेकराईड तत्व हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। साथ ही इसमें एन्टी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण भी विशेष रूप से पाए जाते है।

ये सनस्क्रीन लोशन की तरह काम करता है। अगर धूप के कारण आपकी त्वचा में टैनिंग हो गई है तो इससे निजात पाने के लिए बादाम पेस्ट में हल्दी और दही मिलाकर उसे त्वचा पर लगा के छोड़ दें और फिर थोड़ी देर बाद पानी से धो लें। इससे टैनिंग खत्म हो जाएगी। साथ ही साथ त्वचा में निखार भी आएगा।
मसाले के रूप में प्रयोग की जाने वाली हल्दी का सही मात्रा में प्रयोग पेट में जलन एवं अल्सर की समस्या को दूर करने में बहुत ही लाभकारी होता है।इसका पीला रंग कुरकमिन नामक अवयव के कारण होता है और यही चिकित्सा में प्रभावी होता है। चिकित्सा क्षेत्र के मुताबिक कुरकमिन पेट की बीमारियों जैसे जलन एवं अल्सर में काफी प्रभावी रहा है।
दांतों की स्वस्थ और मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए इसका प्रयोग करें। इसके लिए थोड़ी सी हल्दी, नमक और सरसों का तेल लेकर मिला लें। अब इस मिश्रण से दांतों और मसूड़ों में अच्छे से मसाज करें। इस उपाय से सूजन दूर होती है और दांत के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

Writer, Storyteller, Dreamer

