फ्रांस से पाकिस्तानी एयरबेस के द्वारा ही भारत लौटे थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लगभग 1 हफ्ते पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा पर गए थे। जहां पर उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत की थी। उसके बाद 23 अगस्त को प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर गए जहां पर यूएई के प्रिंस सलमान मोहम्मद ने उन्हें यूएई का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया। 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरीन की यात्रा पर गए। जहां पर उन्हें बहरीन का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया गया। इन सब यात्राओं को पूरा करने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तानी एयरबेस से ही भारत वापस लौटे थे।
कुछ ही दिन पहले खोला गया था पाकिस्तानी एयरबेस
दरअसल पाकिस्तान ने अपने देश के ऊपर से भारत द्वारा जाने वाले सभी विमानों को बैन कर दिया था। इसका कारण यह था कि जब भारत में पुलवामा हमला हुआ था उसके बाद भारत ने जवाब देते हुए पाकिस्तान के अंदर बालाकोट एयर स्ट्राइक की थी और भारत में अपने सभी अग्रिम एयर बेस पर लड़ाकू विमान तैनात कर रखे थे। जिससे पाकिस्तान को आपत्ति थी और वह डर रहा था कि भारत कहीं फिर से हमला न कर दें।

पाकिस्तानी एयर बेस पर पाकिस्तान द्वारा लगाया गया प्रतिबंध कई महीने तक चला। मगर आखिरकार 26 जुलाई को पाकिस्तान ने एयर बेस भारतीय विमानों के लिए खोल दिया। 5 अगस्त को जब भारत ने जम्मू कश्मीर के अंदर से अनुच्छेद 370 हटाया तो पाकिस्तान और भारत के रिश्ते एक बार फिर से खराब हो गए। पाकिस्तान भारत का अंतरराष्ट्रीय मंच पर विरोध करता रहा। मगर फ्रांस की G7 सम्मिट में हिस्सा लेने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के ऊपर से ही भारत वापस आए।
जम्मू कश्मीर पर रो रहा है पाकिस्तान
पूरे दुनिया में आतंकी देश के रूप में जाने जाने वाला पाकिस्तान अब जम्मू कश्मीर पर रोना रो रहा है। विश्व के किसी भी देश में पाकिस्तान की बात नहीं सुनी तो अब वह अपने देश के अंदर लोगों से 1 घंटे निकाल कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए कह रहा है। हालांकि पाकिस्तान के इस कदम का भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



