अभिनंदन वर्थमानBreaking News Trending 

अभिनंदन वर्थमान मामला : पाकिस्तान की शर्तभरी बातचीत को भारत ने किया ख़ारिज कहा -“पायलट को सुरक्षित भेजा जाए”

भारत ने भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्थमान को दूतावास से संपर्क करवाने में नहीं पूछा है, लेकिन वह उन्हें बिना शर्त और तुरंत वापस भेजने पर ज़ोर दे रहा है। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को समाचार एजेंसी भाषा को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान वापसी पर किसी भी तरह के सौदे वाली बातचीत का कोई सवाल ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को 14 फरवरी के पुलवामा आतंकी हमले की जांच पर बातचीत के लिए आगे बढ़ना होगा और इसके लिए भारत आतंकवादी संगठनों के खिलाफ त्वरित, विश्वसनीय और प्रमाणित कार्रवाई चाहता है। एक सूत्र ने कहा, “भारत ने वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्थमान से दूतावास से संपर्क करने के लिए नहीं कहा है। हम उन्हें तुरंत वापस चाहते हैं।”

देखिये पाक मेजर के सामने विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान की जाबाज़ी

भारत ने कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना ने विशेष रूप से भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जबकि हमने केवल जैश-ए-मोहम्मद के शिविर को निशाना बनाया। वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि अगर दोनों देशों के तनाव कम होते हैं, तो भारतीय पायलट को रिहा करने का विचार है।

देश विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान के साथ डटकर खड़ा है और उन्हें किसी भी तरह का नुक्सान पहुंचाने की हमाक़त पाकिस्तान न ही करे तो उसके लिए बेहतर होगा वार्ना बात होगी सिर्फ युद्ध की ज़रिये बस और इसके आगे-पीछे कुछ भी संभव नहीं होगा|

हम तुम्हे पायलट देंगे, तुम हमें शांति दो, पाकिस्तान ने रखी यह शर्त

Summary
अभिनंदन वर्थमान मामला : पाकिस्तान की शर्तभरी बातचीत को भारत ने किया ख़ारिज कहा -"पायलट को सुरक्षित भेजा जाए"
Article Name
अभिनंदन वर्थमान मामला : पाकिस्तान की शर्तभरी बातचीत को भारत ने किया ख़ारिज कहा -"पायलट को सुरक्षित भेजा जाए"
Description
भारत ने भारतीय वायु सेना के अभिनंदन वर्थमान को दूतावास से संपर्क करवाने में नहीं पूछा है, लेकिन वह उन्हें बिना शर्त और तुरंत वापस भेजने पर ज़ोर दे रहा है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment