हम तुम्हे पायलट देंगेFeatured Article News Security Trending हिन्दी लेख 

हम तुम्हे पायलट देंगे, तुम हमें शांति दो, पाकिस्तान ने रखी यह शर्त

ये तो सब को मालूम है कि पाकिस्तान पर हमला करने के दौरान भारत देश का एक विमान 21 क्रैश हो गया था। बता दे कि इस प्लेन क्रैश के दौरान दो पायलट के लापता होने की खबर सामने आई थी। वही अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है, कि भारतीय वायुसेना का केवल एक ही पायलट लापता हुआ है। ऐसे में पाकिस्तान ने ये दावा किया था कि हमारा पायलट उनके ही कब्जे में है। बता दे कि अब पाकिस्तान का ये कहना है कि हम तुम्हे पायलट देंगे और तुम हमें शांति दो। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो पाकिस्तान ने भारत के सामने ये शर्त रखी है, कि वह पायलट को वापिस भारत भेजने के लिए तैयार है। मगर उन्हें अपने मूल्क में शांति चाहिए, क्यूकि वो जंग करने के मूड में नहीं है।

हम तुम्हे पायलट देंगे

हम तुम्हे पायलट देंगे..

हालांकि कुछ लोग पाकिस्तान द्वारा रखी गई इस शर्त को शांतिपूर्वक तरीके से देख रहे है। तो वही कुछ लोग इसे पाकिस्तान की गुंडागर्दी कह रहे है। वैसे भी इस समय पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि वो भारत के सामने किसी भी तरह की शर्त रखने की स्थिति में नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी पाकिस्तान ने भारत देश से यह बात कही है। जी हां पाकिस्तान ने मीडिया के सामने ये बात कह दी कि हम तुम्हे पायलट देंगे। यानि वो हमारी भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन को भारत वापिस भेजने के लिए तैयार है। मगर इसी के साथ उन्होंने यह पैगाम भी भेजा है कि उन्हें इसके बाद भारत से शांति की उम्मीद है।

हालांकि अशांति की वजह तो खुद पाकिस्तान में साँस ले रहे आंतकवादी है। जिन्हे पाकिस्तान ने खुद पनाह दे रखी है। ऐसे में हमारे भारत देश के लोगो का कहना है कि अब हम अपने सैनिक को खुद अपने घर वापिस लाएंगे और पाकिस्तान का विनाश कर देंगे।

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
हम तुम्हे पायलट देंगे, तुम हमें शांति दो, पाकिस्तान ने रखी यह शर्त  India Alive
Article Name
हम तुम्हे पायलट देंगे, तुम हमें शांति दो, पाकिस्तान ने रखी यह शर्त India Alive
Description
वही अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है, कि भारतीय वायुसेना का केवल एक ही पायलट लापता हुआ है। ऐसे में पाकिस्तान ने ये दावा किया था कि हमारा पायलट उनके ही कब्जे में है। बता दे कि अब पाकिस्तान का ये कहना है कि हम तुम्हे पायलट देंगे और तुम हमें शांति दो
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment