सबके लिए घर योजनाBreaking News Featured Article Humor Knowledge News Trending हिन्दी लेख 

2 साल पहले ही 2020 तक पूरा हो जाएगा, ‘सबके लिए घर योजना’ का लक्ष्य

केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ( पीएमएवाई ) के अनुसार ‘सबके लिए घर योजना’ का लक्ष्य पूरा करवाने का समय 2022 की समय सीमा से 2 साल पहले ही लक्ष्य पूरा हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रत्येक 3 महीने में कई बार आवासीय परियोजना को मंजूरी प्रदान किया गया है , पीएमएवाई के अनुसार परियोजनाओं का सुचारू रूप से संचालन भी किया जा रहा है ।

2020 तक पूरा हो जाएगा, ‘सबके लिए घर योजना’ का लक्ष्य

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ‘सबके लिए घर योजना’ का समय-सीमा 2022 तक की जगह 2020 की तीसरी तिमाही तक ही पूरा कर लिया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय शहरी आवास निधि के तहत पीएमएवाई के लिए विशेषतौर से अतिरिक्त बजटीय संसाधन के रूप में 60,000 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं ।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि राज्य और संघ शासित प्रदेशों से अच्छी सहयोग मिल रहे हैं । हर महीने 2 से तीन लाख घरों को मंजूरी मिल रही है । देश में लगभग 1.2 करोड़ घरों की कमी को पूरा करने लक्ष्य और ‘सबके लिए घर योजना’ उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके पहले घोषणा की थी कि 2022 में देश की स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह मनाने तक ‘सबके लिए घर योजना’ के अंतर्गत देश के सभी परिवारों के पास उनको अपना घर मिल जाएगा ।

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के पांच प्रमुख सभाओं के संचालन की समीक्षा करने के बाद हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पिछले चार साल में पूर्वोत्तर के राज्यों में पीएमएवाई के अनुसार ‘सबके लिए घर योजना’ के अंतर्गत शहरी गरीबों के लिए 2.3 लाख और घरों को मंजूरी मिल गई है । त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव भी इस सभा में शामिल थे ।उन्होंने भी कहा कि सरकार ने ‘स्मार्ट सिटी परियोजना’ के संचालन के लिये , एशियाई विकास बैंक से 400 करोड़ रुपए के कर्ज की मांग रखी है । दो दिवसीय सभा बैठक में पूर्वोत्तर के राज्यों के मंत्री , शीर्ष अधिकारी और केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी इस बैठक में शामिल रहे ।

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

Related posts

Leave a Comment