विधानसभा चुनाव में महिला फैक्टर ने राजनीतिक दलों का ध्यान खींचा
विधानसभा चुनाव में महिला फैक्टर, इस बार पांच राज्यों के यह नए वोटरों के मिजाज पर सभी दलों की निगाह टिकी हुई है । वहीं महिलाएं भी अपनी ताकत दिखाने को पूरी तरीके से तैयार नजर आ रही हैं । पिछले कुछ चुनाव में जिस तरह वोटिंग में महिलाओं का भागीदारी बढ़ी है । अचानक कई सीटों पर विधानसभा चुनाव में महिला फैक्टर एक निर्णायक फैक्टर बनके उभर रही हैं । 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर किए गए मतदान और 28 नवंबर को मध्य प्रदेश के 230 सीटों पर किए गए मतदान में महिलाओं की भागीदारी ने सभी राजनीतिक दलों को सोच में ला दिया है ।
विधानसभा चुनाव में महिला फैक्टर ने राजनीतिक दलों का ध्यान खींचा
पिछले विधानसभा चुनाव 2013 के मुकाबले इस बार ज्यादा वोटिंग इन दोनों राज्यों में हुई है। उनमें महिलाओं की भागीदारी पहले की अपेक्षा बहुत अधिक है । दरअसल हाल के दिनों में विधानसभा के कुछ राज्यों के चुनाव में महिलाएं खासकर ग्रामीण महिलाओं ने चुनाव के परिणाम को सीधे तौर पर बदल दिया है । विधानसभा चुनाव में महिला फैक्टर की बढ़ती ताकत को देखते हुए अब राजनीतिक पार्टी के एजेंडे में इन्हें बहलाना फुसलाना भी शामिल होने लगा है । महिलाओं पर राजनीति पार्टियों का योजनाओं को लेकर विशेष भरमार है। इस चुनाव में महिलाएं निर्णायक फैक्टर साबित हो रही है ।
जिसे देखते हुए सरकार और राजनीति पार्टी विधानसभा चुनाव में महिला फैक्टर नीतियां बनाने को मजबूर हो गई है । मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता के पीछे गर्भवती महिला से लेकर , शादी की उम्र की लड़कियों की साथ-साथ , हर मोड़ पर बनी अलग-अलग योजनाओं का बड़ा योगदान तैयार किया जा रहा है । इससे वह राज्य में मामा के नाम से मशहूर हो गए हैं ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विधानसभा चुनाव में महिला फैक्टर को देखा और इसे भाजपा के पक्ष में करने की पूरी तैयारी कर रहे हैं । फ्री एलपीजी कनेक्शन देने के लिए उज्ज्वला योजना से उन्हें चुनावी लाभ मिल सकता है । वहीं बिहार में नीतीश कुमार ने साइकिल वितरण से लेकर पंचायत चुनाव में 33% आरक्षण का दांव खेल कर महिलाओं को अपनी तरफ लाने में सफलता हासिल किए हैं । इस बार मध्य प्रदेश में भाजपा ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी कर दिया है , तो कांग्रेस ने भी महिलाओं के लिए कई बड़े-बड़े वादे का प्रस्ताव रखे हैं।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

