भारी बाऱिश की चपेट में ये राज्य, जानियें क्या है हाल
मानसून का आगमन हो चुका है। तो ऐसे में कही-कही राज्यों में भारी बारिश होने से लोगो का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां कई राज्यों पर आफत आ गई है। जहां लोगो को मूसलाधार बारिश का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से लेकर गुजरात तक बाढ़ और बारिश से लोग परेशान है।
यहां बंद हो गए स्कूल
जानकारी के अनुसार गुजरात और महाराष्ट्र में आने वाले 24 घंटे एक बार फिर भारी पड़ने वाले हैं। तो वहीं, तेलंगाना में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए शनिवार तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। तो कर्नाटक में बाढ़ और बारिश में अब तक 32 लोग अपनी जान गंवा चुके है। कहीं लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है तो कहीं लोग गाड़ी समेत पानी के तेज़ बहाव में बह जा रहे हैं।
गाड़ियों की आवाजाही हुई प्रभावित
आपको बता दें कि बाढ़ और बारिश से पूरा मध्य और दक्षिण भारत चपेट में है। खासकर गुजरात और महाराष्ट्र में हालात बदतर हो गए हैं। वहीं, बारिश से हुए नुकसान के कारण कच्छ, नवसारी और डांग जिलों में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। तो वहीं 51 राज्य राजमार्गों और 400 से अधिक पंचायत सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
यहां हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले अगले 24 घंटे में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट घोषित कर दिया गया है। तो वहीं, अब तक 31 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। दांग, नवसारी, वलसाड, गिर और सोमनाथ में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
यहां जारी हुआ रेड अलर्ट
गुजरात से सटे महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की चपेट में है। वहीं, एक हफ्ते से भी ज़्यादा बीत चुके हैं लेकिन मुंबई में तो जैसे बारिश का रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां रुक रुक कर हो रही बारिश ने मुंबई के लोगों को हर दिन परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के पालघर, पुणे, नासिक और सतारा में रेड अलर्ट जारी किया है। अंबा, सावित्री और उल्हास नदियां के उफान पर होने से ठाणे, नवी मुंबई, रायगढ़ क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण पालघर, पुणे शहर और पड़ोसी पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र के स्कूल और कॉलेज गुरुवार को बंद रहेंगे।
खास बात़
वहीं, मौसम विभाग ने मुंबई में 55 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। जहां साथ ही उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय इलाकों और उसके आसपास 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। मछुआरों को भी सलाह दी गई है कि वो फिलहाल समंदर से दूर रहें। खासकर पूर्वी राजस्थान में आज 14 जुलाई के दिन भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

