पश्चिमी यूपी में हुई झमाझम बारिश, इन जिलों में नहीं हुई बारिश, पढ़ियेFeatured Article News 

पश्चिमी यूपी में हुई झमाझम बारिश, इन जिलों में नहीं हुई बारिश, पढ़िये

मंगलवार के दिन पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिली। वहीं, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में सुबह से काले बादल छाएं रहे। वहीं, बादल छाने से बारिश शुरू हुई तो लोगो को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, पश्चिमी यूपी के मेरठ समेत सभी जिलों में बारिश होने से लोगो को राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश के 68 जिले बारिश न होने के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसके कारण इस बार खरीफ की फसलों की बोआई और धान की रोपाई लगातार प्रभावित हो रही है।western-up-in-hustle

एक हफ्ते नहीं दिख रहे बारिश के आसार

वहीं, मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता बताते है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में मानसून की सामान्य बारिश होने के अभी करीब एक हफ्ते तक आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे से मंगलवार की सुबह तक बरेली में 7 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा हापुड़, पीलीभीत में 6-6, झांसी में चार, बिजनौर और मथुरा में 2-2 तथा मथुरा और मेरठ में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

अभी हुई इतने प्रतिशत वर्षा

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में 29 जून को सोनभद्र के रास्ते दाखिल हुए मानसून ने अब तक राज्य में सामान्य वर्षा के मुकाबले महज 35.08 प्रतिशत बारिश कराई है। तो वहीं, प्रदेश के 48 जिलों में अब तक छिटपुट यानी सामान्य से 40 प्रतिशत से भी कम और 20 जिलों में कम बारिश यानी 40 से 60 प्रतिशत के बीच बारिश दर्ज की गई है। इस कारण इस बार खरीफ की फसलों की बोआई और धान की रोपाई लगातार प्रभावित हो रही है। अब तक महज 28 फीसदी ही रोपाई व बोआई हो पाई है।

 

Related posts

Leave a Comment