महाकालेश्वर मंदिर में बढ़ा गर्भगृह दर्शन का समय, आदेश हुआ जारी, पढ़ियेFeatured Article News 

महाकालेश्वर मंदिर में बढ़ा गर्भगृह दर्शन का समय, आदेश हुआ जारी, पढ़िये

जानकारी के लिए बता दें कि महाशिवरात्रि से पहले ही महाकाल भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। जहां प्रशासन ने गर्भ गृह से भगवान के दर्शन करने के समय में बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने महाकालेश्वर मंदिर जाकर महाकालेश्वर प्रशासक एवं अधिकारियों के साथ दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं समीक्षा की।

एक घंटे बढ़ा समय

जहां उस दौरान उन्होंने समीक्षा के दौरान महाकालेश्वर प्रशासक को निर्देशित किया कि मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को सामान्य श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में जाकर दर्शन के लिए जो समय निर्धारित किया गया है उसमें एक घंटे की वृद्धि की जाए।

खास बात

जहां निर्देश अनुसार अब उक्त 04 दिवसो में सामान्य दर्शनार्थियों को दोपहर 1:00 से 4:00 बजे के स्थान पर दोपहर 12:30 से 4:30 तक गर्भगृह में जाकर दर्शन करने की अनुमति प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने साथ ही प्रशासक को यह निर्देश भी दिए हैं कि अन्य दिवसों में यदि श्रद्धालुओं की संख्या कम होती है तो वे परिस्थिति अनुसार शाम को भी गर्भगृह में प्रवेश देने के लिए तत्काल निर्णय ले सकते हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि दर्शन व्यवस्था में सामान्य दर्शनार्थियों की सुविधा को सर्वोपरि रखा जाए। समीक्षा के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

इस पर्व पर होगी भारी भीड़

बता दें कि महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक है। तो ऐसे में भगवान महाकालेश्वर मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। महाकाल लोक बनने के बाद महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी को देखते हुए महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्था की जा रही है। धार्मिक नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व आगामी 18 फरवरी को आयोजित होगा। इस अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के सुगम दर्शन श्रद्धालुओं को हो सके, इसके लिये अभी से जिला प्रशासन व श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रशासन द्वारा तैयारियां करना प्रारम्भ कर दी है। जहां ऐसे में भक्तो की भारी भीड़ देखी जा सकती है।

Related posts

Leave a Comment